झारखंड प्रशासनिक सेवा के अफसरों का वेतन बढ़ेगा, वित्त मंत्री की हरी झंडी के बाद अब कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 3, 2026

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अफसरों का वेतन बढ़ेगा, वित्त मंत्री की हरी झंडी के बाद अब कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव

रांचीः झारखंड प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव और विशेष सचिव के अफसरों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी होगी। अपर सचिव को अब 8900 और विशेष सचिव को 10 हजार रुपया का ग्रेड पे मिलेगा। अभी अपर सचिव को 8700 और विशेष सचिव को 8900 का ग्रेड पे मिलता है। ग्रेड पे बढ़ाने के इस प्रस्ताव पर वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर मंजूरी मिल सकती है। पिछले कई वर्षो से इन अधिकारियों की वेतन विसंगति का विवाद चल रहा था।

बिष्णुगढ़ कांड के आरोपी से बीजेपी ने तोड़ा नाता! प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा भीम राम नहीं था पार्टी कार्यकर्ता
दरअसल, अभी झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव रैंक के अधिकारियों का ग्रेड पे 8700 है। जब वे अपर सचिव रैंक में प्रोन्नत होते हैं जो फिर 8700 का ही ग्रेड पे दिया जाता है। जब उनकी विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नति होती है तो उन्हें 8900 का ग्रेड पे दिया जाता है। इधर, विभिन्न निर्माण विभागों के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं का ग्रेड पे 10 हजार है। यह मामला इसलिए भी नहीं सुलझा पा रहा था कि आईएएस कैडर के सचिव रैंक के अधिकारियों को 10 हजार रुपए का ग्रेड पे दिया जाता है। इसलिए सरकार के शीर्ष पर बैठे अधिकारी इसके पक्ष में नहीं थे।

See also  JSCA स्टेडियम में JPL का फाइनल देखने दोगुने दर्शक पहुंचे, बेकाबू भीड़ ने तोड़ा गेट, भगदड़ में 12 से अधिक घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now