कोडरमा घाटी में दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, दुर्घटना के बाद करीब 500 बोरा दाल लूटकर भागे लोग

कोडरमा घाटी में दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, दुर्घटना के बाद करीब 500 बोरा दाल लूटकर भागे लोग

डेस्कः कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी काली मंडा के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट गए। जानकारी के अनुसार एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लोड कर बिहार की ओर जा रही थी। वहीं एक खाली ट्रक विपरीत दिशा से नवादा से कोडरमा की ओर आ रही थी। इसी दौरान मेघातरी काली मंडा के पास दोनों ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दाल लोड ट्रक के चालक मुकेश कुमार और उपचालक राहुल कुमार (दोनों छपरा निवासी) घायल हो गए। जबकि खाली ट्रक के चालक को मामूली चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

रांची में एक ही रात में तीन पेट्रोल पंप पर हुई लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने किया हमला

इधर ट्रक के घायल चालक व उपचालक के अस्पताल जाते ही स्थानीय लोग सड़क पर बिखरे दाल को लूटने में लग गए । ट्रक में लोड 1000 बोरा दाल में से तकरीबन 500 बोरे दाल लूट लिए जाने की सूचना है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर वैन घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों और घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया ताकि लूटा हुआ दाल की बरामदगी हो सके।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now