रांची में एक ही रात में तीन पेट्रोल पंप पर हुई लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने किया हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 25, 2026

रांची में एक ही रात में तीन पेट्रोल पंप पर हुई लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने किया हमला

रांचीः राजधानी रांची में अपराधियों का मनोबल बढ़ता हुआ दिख रहा है। बेखौफ अपराधियों ने एक के बाद एक तीन पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। मंगलवार की देर रात बीआईटी मेसरा, ओरमांझी और टाटीसिल्वे में पेट्रोल पंप पर लूट और चाकूबाजी हुई है। ध्यान देने की बात ये एक की ये तीनों ही इलाके आसपास के है।

प्रिंस खान का करीबी राणा राहुल सिंह बेंगलुरु से फरार, महिला मित्र से पुलिस ने की पूछताछ
मंगलवार की देर रात छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप और टाटीसिलवे स्थित एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाया।रात के 12 बजे के करीब अपराधियों ने बीआईटी के नेवरी में स्थित ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप से लूटकांड के दौरान 2 लाख से अधिक कैश ले गए।जबकि पास के पेट्रोल पंप से दो हजार रुपये और एक मोबाइल हथियार के बल पर ले उड़े।

See also  राहुल गांधी की न्याय यात्रा में पहुँचे राजेश ठाकुर, सुबोधकांत सहाय और आलमगीर आलम

JMM के आदिवासी उम्मीदवार समेत तीन का नामांकन रद्द, हेमंत-कल्पना रामनवमी के बाद चुनाव प्रचार करने जाएंगे असम
बीआईटी में पेट्रोल पंप लूटने के बाद सभी अपराधी ओरमांझी की तरफ आगे बढ़ गए। वहां एक दुकान उन्हें खुला मिला। जहां बेखौफ अपराधी दुकानदार के पास लूटपाट करने के लिए पहुंच गए। दुकानदार ने विरोध किया तो उसे चाकू मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया और उसके दुकान को लूट लिया। सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि बीआईटी क्षेत्र में दो पेट्रोल पंप को निशाना बनाया गया है।वहीं, ओरमांझी थानेदार से इस मामले में बात नहीं हो पाई। मंगलवार की देर रात रांची के टाटीसिल्वे स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने पेट्रोल पंप से 12 हजार के लूट की पुष्टि की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now