रांची से गायब दो बच्चे बरामद, पुलिस ने पूरी रात चलाया तलाशी अभियान

रांचीः राजधानी रांची के इस्लामनगर इलाके से दो बच्चों गायब होने के बाद सनसनी फैल गई।  12 वर्षीय समर और 10 वर्षीय सदफ के अचानक गायब होने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई हैं। परिजनों ने बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई और मौके पर सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी और सदर डीएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

WhatsApp Image 2026 02 19 at 7.33.21 AM

सुशील श्रीवास्वत हत्याकांड के सभी दोषी बरी, झारखंड हाईकोर्ट ने पलटा हजारीबाग कोर्ट का फैसला
पुलिस ने पूरी रात इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि दोनों बच्चे कांटाटोली स्थित अपने एक दोस्त के घर चले गए थे।दोनों बच्चों की सकुशल बरामदी रांची पुलिस की एक बड़ी सफलता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now