पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में विश्वनाथ सरदार का नामांकन रद्द, तीन बच्चों का पिता होना पड़ा महंगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 6, 2026

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में विश्वनाथ सरदार का नामांकन रद्द, तीन बच्चों का पिता होना पड़ा महंगा

डेस्कः झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर स्क्रूटनी का काम पूरा हो गया है। पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में वार्ड-8 से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी विश्वनाथ सरदार समेत तीन का नामांकन रद्द कर दिया गया। विश्वनाथ सरदार का नामांकन अस्वीकृत होने की वजह तीन बच्चों का पिता होना है। निर्वाची पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने स्क्रूटनी के बाद नामांकन अस्वीकृत किया है।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने ही दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार
निर्वाची पदाधिकारी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के आलोक में यह फैसला लिया है। नामांकन प्रपत्र के अस्वीकृत होने की वजह यह रही कि विश्वनाथ सरदार द्वारा शपथ पत्र में तीन बच्चों के पिता होने की जानकारी दी गई थी।

गढ़वा में निजी अस्पताल की मनमनी, इलाज का 37 हजार नहीं देने पर नवजात को बनाया बंधक, वसूले 1.15 लाख रुपया
दो अन्य प्रत्याशियों का भी नामांकन अस्वीकृत
गुरुवार को हुई स्क्रूटनी के दौरान वार्ड पार्षद पद के दो प्रत्याशी सतीश अग्रवाल और पूनम देवी का भी नामांकन प्रपत्र जाति प्रमाण सहित कई आवश्यक दस्तावेजों के नहीं होने के कारण अस्वीकृत किया गया है। स्क्रूटनी में अध्यक्ष पद के सभी 10 प्रत्याशियों के अलावा 92 वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों का नामांकन प्रपत्र स्वीकृत हुआ है। आगामी 6 फरवरी को राज्य निर्वाचन आयोग ने नाम वापसी की तिथि मुकर्रर की है।

See also  रांची के रिम्स अस्पताल से नक्सली गिरफ्तार, IED ब्लास्ट में हुआ था घायल, गुप चुप तरीके से करा रहा था इलाज

रांची के बिल्डर अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं
राज्य निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का अनुपालन
यहां उल्लेखनीय है कि 2013 को कटऑफ डेट मानते हुए दो से अधिक बच्चों के माता-पिता को चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को नगर निकाय चुनाव में नहीं लड़े जाने को लेकर गाइडलाइन भी जारी किया था।तीन वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने की जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय से दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now