रांची के बिल्डर अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 6, 2026

रांची के बिल्डर अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

रांचीः हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट के रहने वाले 55 वर्षीय अनुराग सरावगी ने अपार्टमेंट के छठे माले से कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना गुरुवार देर रात करीब 10.30 बजे की है। जेडी हाई स्ट्रीट मॉल सहित कई अन्य व्यावसायिक और आवासीय भवनों का निर्माण बतौर बिल्डर अनुराग सरावगी ने किया है।

हेमंत कैबिनेट में 27 एजेंडों पर लगी मुहर,आचार संहिता के कारण नहीं हुई ब्रीफिंग

अपार्टमेंट में अकेले थे अनुराग सरावगी

बताया जा रहा है आत्महत्या के वक्त अनुराग सरावगी घर में अकेले थे। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे एक रिश्तेदार से मिलने तमिलनाडु गए हुए थे। हालांकि उसी बिल्डिंग में अनुराग के मां-बाप फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद थे। रांची पुलिस के अनुसार, पुलिस को दिए गए बयान में घर की नौकरानी ने बताया कि अनुराग सरावगी जब घर पहुंचे तो काफी गुस्से में थे। फोन पर जोर-जोर से किसी से बात कर रहे थे। फोन पर बातचीत के दौरान वह लगातार चिल्ला रहे थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि किसी गंभीर पारिवारिक या निजी विवाद को लेकर बाते हो रही थी। नौकरानी ने पुलिस को यह भी बताया कि तीन मंजिला मकान में फर्स्ट फ्लोर पर अनुराग सरावगी के माता-पिता रहते हैं। सेकंड फ्लोर अनुराग सरावगी का था, जहां वह अक्सर रहते थे। सेकंड फ्लोर का फ्लैट अंदर से बंद रहता था, जबकि बालकनी खुली रहती थी।
जहां वह सिगरेट और लाइटर लेकर बालकनी में चले गए। वहां फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान वह बालकनी से गिर गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद उनका मोबाइल फोन भी पूरी तरह चकनाचूर अवस्था में पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

See also  कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खरीदकर खिलाया हवाई मिठाई, झारखंड आदिवासी महोत्सव का एक साथ उठाया लुफ्त

रांची में 16 किलो चांदी चुरा ले गए चोर, सोने को हाथ भी नहीं लगाया

पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही चल सकेगा।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now