Jharkhand के कांग्रेस विधायकों की बयानबाजी पर आलाकमान सख्त, लिया जा सकता है एक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 26, 2026

Congress releases list of 53 district presidents in Bihar, giving 43 new faces a chance, with Brahmin and Yadav leaders each heading 10 districts

Jharkhand Politics: झारखंड प्रदेश कांग्रेस मंत्रियों और पार्टी के अन्य विधायकों के बीच विवाद को रोकने में पूरी तरह से असफल दिख रही है। पांच विधायक शिकायत लेकर नई दिल्ली गए थे, जहां से लौटने के बाद उन्होंने कुछ और विधायकों का नाम भी लिया है। उन्होंने बताया है कि दो-तीन विधायक व्यक्तिगत कारणों से नई दिल्ली नहीं जा पाए थे।

इन विधायकों के द्वारा रामगढ़ विधायक ममता देवी और दो अन्य विधायकों का नाम लिया गया। कांके विधायक सुरेश बैठा ने कई जिला अध्यक्षों की भी शिकायत होने की बात कही है। पांचों विधायकों ने पार्टी के तमाम सीनियर नेताओं से अपनी शिकायत की। सुरेश बैठा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विधायक ममता देवी को भी जाना था, लेकिन संगठन के कार्यों में व्यस्तता के कारण वे नहीं गईं।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में किया ध्वजारोहण, सुरक्षा घेरे में गूंजा राष्ट्रगान

See also  'कुछ लोग साहिबगंज में चला रहे समानांत सरकार', ऐसा क्या हुआ कि भड़का झारखंड हाई कोर्ट

अब विधायकों का नाम लेने के लिए सुरेश बैठा के खिलाफ कांग्रेस के कई नेता खुलकर सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और इन्हें ऐसे बयान देने के लिए चेतावनी भी दी जा सकती है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि मीडिया में बयान देने के मामले का संज्ञान आलाकमान ने लिया है और आगे कार्रवाई भी की जा सकती है।

हालांकि इन विधायकों को लेकर नई दिल्ली गए विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप को संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी देकर शांत कराने की कोशिश भी की गई है।

रोहतास में डबल मर्डर से सनसनी, दो प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now