बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में किया ध्वजारोहण, सुरक्षा घेरे में गूंजा राष्ट्रगान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 26, 2026

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में किया ध्वजारोहण, सुरक्षा घेरे में गूंजा राष्ट्रगान

पटना: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और संवैधानिक गरिमा के साथ मना रहा है। बिहार की राजधानी पटना में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां सुबह 9 बजे राज्यपाल मो. आरिफ खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देने के साथ ही गांधी मैदान राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से गूंज उठा।

r day 2 1769400401054

रोहतास में डबल मर्डर से सनसनी, दो प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद 21 टुकड़ियों की भव्य परेड निकाली गई, जिसमें पुलिस, होमगार्ड और अन्य बलों ने अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया।

शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने के ऐलान का हेमंत ने किया स्वागत, जेएमएम ने कहा भारत रत्न की मांग रहेगी जारी
गणतंत्र दिवस समारोह की खास पहचान बनीं राज्य सरकार के 12 विभागों की झांकियां, जिनमें विकास योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधारों की झलक दिखाई गई। झांकियों ने बिहार की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विविधता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

See also  CBSE के री-वैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक की कोशिश, 2 मिनट में 15 लाख हिट्स आए,1 लाख से ज्यादा बार फाइल एक्सेस की कोशिश

r day 1 1769400384541

केरल पर पद्म वर्षा: चुनावी साल में केंद्र का बड़ा संदेश, 8 विभूतियों को पद्म सम्मान
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। गांधी मैदान और आसपास के इलाकों को चार सेक्टर में विभाजित किया गया था। करीब 136 दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई, जबकि महिला बल, लाठी बल और अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी विशेष रूप से लगाया गया। पूरे क्षेत्र पर 128 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई।

r day 3 1769400416794

तेजस्वी यादव के RJD कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही लालू परिवार बंटा, रोहिणी को रास नहीं आया फैसला
गांधी मैदान के साथ-साथ सत्ता के केंद्रों में भी तिरंगा फहराया गया। बिहार विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने ध्वजारोहण किया, जबकि विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।राज्यभर में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 77वें गणतंत्र दिवस ने एक बार फिर लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

See also  सुदेश महतो और अमित शाह के बीच मुलाकात, विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now