रोहतास में डबल मर्डर से सनसनी, दो प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 26, 2026

रोहतास में डबल मर्डर से सनसनी, दो प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

डेस्कः रविवार रात रोहतास जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। अपराधियों ने दो प्रापर्टी डीलर को गोलियों से छलनी कर दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।घटना जिले के मुफ्फसिल थाने के डुमरिया गांव की है।मृतकों की पहचान उचैला गांव के रुपेश सिंह और तिलौथू गांव के विनय प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

भारतीय क्रिकेट प्रशासन के स्तंभ आई.एस. बिंद्रा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
क्या है पूरा मामला?
इस पूरे मामले को लेकर बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर डुमरिया गांव में दो पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। बातचीत के दौरान गुस्सा भड़क उठा। इसके बाद देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें रुपेश सिंह और विनय प्रजापति को गोली लगी। दोनों के शरीर पर गोलियों के निशान भी मिले हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई।

See also  पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी, CCTV में कैद हुई फुटेज

तेजस्वी यादव के RJD कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही लालू परिवार बंटा, रोहिणी को रास नहीं आया फैसला
परिजनों ने किस पर लगाया आरोप?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों प्रॉपर्टी डीलरों की डेड बॉडी उसी कार में मिली, जिससे वे तिलौथू से डुमरिया आए थे। साथ ही परिजनों ने आरोप लगाया कि डुमरिया गांव के रहने वाले पप्पू सिंह ने फोन कर दोनों को गांव बुलाया था। साजिश के तहत गोलियां चलाई गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या कहा?
मामले में पुलिस का कहना है कि पप्पू सिंह की तरफ से फायरिंग कर हत्या की बात सामने आ रही है। लेकिन घटना को लेकर पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है। साथ ही एफएसएल की टीम भी जांच-पड़ताल में जुटी है। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

See also  क्या हाल है? बदमाशों ने इतना पूछ कान के पास मार दी गोली; पटना के 2 गांवों में तनाव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now