शारीरिक संबंध बना लो फ्री में घर बनवा देंगे, सरकारी आवास देने के बदले ग्राम प्रधान पति की गंदी डिमांड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 9, 2025

ganga rape

डेस्कः यूपी के महराजगंज जिले में प्रधानमंत्री आवास फ्री बनवाने के लिए अश्लील पेशकश पर दिव्यांग की पत्नी ने प्रधान पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। महिला ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव समेत कई अन्य आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर सिन्दुरिया पुलिस ने की है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

मामला सिन्दुरिया क्षेत्र के एक गांव का है। आहत महिला का कहना है कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में कुल 86 मकान आया था। इसके लिए 155 लोगों ने आवेदन किया था। दिव्यांग पति की पत्नी का आरोप है कि महिला ग्राम प्रधान व उनके पति ने अपात्र लोगों का चयन करा दिया। धन उगाही भी की।

कोयला कामगारों को कोल इंडिया का तोहफा, महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी; कब से मिलेगा

महिला का आरोप है कि प्रधान पति ने आवास के सवाल पर अनुचित अश्लील प्रस्ताव पेश किया। कहा कि संबंध बना लो तुम्हारा मकान निशुल्क बनवा देंगे। महिला का कहना है कि अपात्र लोगों को आवास देने के मामले में सीडीओ से शिकायत की गई। जिसके बाद ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारी ने जांच किया।

See also  अनिल अंबानी को ED ने किया तलब, ₹17000 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू

जिसमें दो महिला लाभार्थी अपात्र मिलीं। अपात्र होने के बाद भी दोनों को किश्त मिल चुकी है। उसके बाद भी निर्माण नहीं हुआ है। दोबारा शिकायत पर जांच में चार लाभार्थी अपात्र मिले। उसके बाद भी धन की रिकवरी नहीं कराई गई। महिला का आरोप है कि बीते 31 मई को सायं सात बजे प्रधान पति उसके घर आया। महिला से अश्लील पेशकस की।

घर के बाहर टहल रही थी लड़की, अचानक 8 कुत्तों ने किया हमला; खौफनाक Video

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now