- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

धार भोजशाला में नमाज और पूजा एक साथ, सुरक्षा के लिए 8000 जवान तैनात

धार भोजशाला में नमाज और पूजा एक साथ, सुरक्षा के लिए 8000 जवान तैनात

डेस्कः मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर धार स्थित भोजशाला में आज बसंत पंचमी का पर्व बेहद खास और संवेदनशील माहौल में मनाया जा रहा है। सूर्योदय के साथ ही हिंदू पक्ष ने मां वाग्देवी (सरस्वती) की विशेष पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। ये पूजा सूर्यास्त तक जारी रहेगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के विशेष आदेश के तहत दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मुस्लिम समाज परिसर में जुमे की नमाज भी अदा करेगा।

असम के झारखंडी आदिवासियों को रोजाना मिलती हैं 250 रुपये मजदूरी, हेमंत सोरेन के निर्देश पर JMM प्रतिनिधिमंडल ने जाना हाल
पूजा और नमाज के समय को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ (CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली) ने ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ की याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है।कोर्ट ने हिंदू पक्ष को सूर्योदय से सूर्यास्त तक (1 से 3 बजे के अंतराल को छोड़कर) पूर्ण पूजा की छूट दी है, जबकि मुस्लिम पक्ष को 1 से 3 बजे के बीच नमाज की अनुमति मिली है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि शांति व्यवस्था के लिए विशेष पास और अलग-अलग स्थानों की व्यवस्था की जाए।

See also  देवघर के मधुपुर HDFC बैंक में करोड़ों की लूट, 6 की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार,रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छावनी में तब्दील हुआ धार, 8000 जवान तैनात
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। धार शहर को छावनी में बदल दिया गया है, जहां सीआरपीएफ (CRPF), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और स्थानीय पुलिस के 8 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।संवेदनशील इलाकों में एआई (AI) तकनीक वाले कैमरों और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं को 13-14 राउंड की सुरक्षा बैरिकेडिंग से गुजरने के बाद ही प्रवेश मिल रहा है।

NEET छात्रा की मौत का मामलाः 100 से अधिक लोगों से पूछताछ, SIT ने DGP को सौंपी रिपोर्ट
आज के प्रमुख कार्यक्रम और शोभा यात्रा
भोजशाला उत्सव समिति के संरक्षक अशोक जैन के अनुसार, हिंदू समाज में कोर्ट के फैसले के बाद भारी उत्साह है सुबह 10:00 बजे उदाजी राव चौराहा (लालबाग) से भव्य शोभा यात्रा शुरू होगी।सुबह 11:30 बजे शोभा यात्रा मोतीबाग चौक पहुंचेगी, जहां विशाल धर्म सभा का आयोजन होगा। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और स्वामी स्वदेशानंद जी सभा को संबोधित करेंगे।दोपहर 12:45 बजे अतिथि और श्रद्धालु भोजशाला के गर्भगृह में प्रवेश कर महा आरती करेंगे। पूरे दिन वेदारंभ संस्कार और हवन आयोजित होगा, जिसकी पूर्णाहुति सूर्यास्त के साथ होगी। भोजशाला परिसर में वर्तमान में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और यज्ञशाला में आहुतियां दी जा रही हैं। प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।

See also  एक साथ OYO पहुंचे दो कपल, आसपास मिला कमरा, एक-दूसरे की बीवी देख मच गया हंगामा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now