NEET छात्रा की मौत का मामलाः 100 से अधिक लोगों से पूछताछ, SIT ने DGP को सौंपी रिपोर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2026

NEET छात्रा की मौत का मामलाः 100 से अधिक लोगों से पूछताछ, SIT ने DGP को सौंपी रिपोर्ट

पटनाः नीट छात्रा की मौत के मामले में एसआईटी की जांच पटना से जहानाबाद तक पहुंच गई है। सौ से अधिक लोगों से पूछताछ और 65 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। 45 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली सात सदस्यीय टीम तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस छात्रा की ट्रैवल हिस्ट्री और नींद की दवा के स्रोत की भी जांच कर रही है।
इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अब तक की पूरी जांच रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक (DGP) को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक, SIT ने रिपोर्ट के साथ पटना, जहानाबाद, हॉस्टल और अस्पताल से जब्त किए गए सभी अहम CCTV फुटेज भी मुख्यालय को उपलब्ध करा दिए हैं।

पटना में NEET छात्रा की मौत के बाद शंभू हॉस्टल सील, लड़कियों ने रातो-रात खाली की बिल्डिंग
अब FSL और AIIMS की रिव्यू रिपोर्ट का इंतजार
हालांकि, अब भी FSL रिपोर्ट और एम्स की रिव्यू रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल SIT अधिकारियों का मानना है कि इन दोनों रिपोर्टों के आने के बाद मौत की असली वजह से पर्दा उठ जाएगा। जांच टीम का मानना है कि छात्रा की मौत का रहस्‍य अब अपने अंतिम चरण में है। रिपोर्ट मिलते ही पूरे मामले का विधिवत रूप से उजागर कर दिया जाएगा।

See also  जमशेदपुर के होटल में बड़ा कांडः अय्याशी करने पहुंचे दो लड़के और दो लड़कियां, रातभर हुई मस्ती और सुबह उड़ गये होश, कमरें में मिला..

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत से पहले शरीर में चोटें, प्राइवेट पार्ट में गहरी चोट का दावा
इसी महीने हो सकता है खुलासा
जांच से जुड़े लोगों की मानें तो, SIT की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में अब तक की गई जांच, पूछताछ, सामने आए सबूतों और तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विवरण शामिल है। आज 22 जनवरी है, संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक पुलिस मुख्यालय में पूरे मामले के खुलासे की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। छात्रा की मौत को लेकर शुरू से ही कई सवाल उठते रहे हैं। जिससे बिहार की राजनीति में भी उबाल है। लेकिन अब SIT की रिपोर्ट DGP तक पहुंच चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now