साधू के श्राप से घर में लग रही रोजाना आग! गयाजी में अजीबोगरीब घटना बना चर्चा का विषय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2026

डेस्कः बिहार के गयाजी में एक अजीबोगरीब घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। गयाजी के एक घर में पिछले सात दिनों से लगातार आग लग रही है। कई कमरे और दुकान में अचानक आग लगने से पीड़ित परिवार दहशत में है। मामले की सच्चाई क्या है ये अब तक पता नहीं चला है लेकिन दावा किया जा रहा है कि एक साधू का श्राप इस परिवार को लगा है।
पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि उसके घर में पिछले सात दिनों से लगातार आग लग रही है। शेखघाटी प्रखंड के कचौड़ी गांव में रहने वाले पीड़ित परिवार का कहना है कि कि 15 दिन पहले एक साधु महाराज आए थे। उन्हें रोटी खाने को नहीं दिया गया, तो उन्होंने श्राप दिया, कि तुम्हारे घर में आग लगेगी। तब से यह घटना घटित हो रही है।

1200 675 25825616 thumbnail 16x9 kkkk

IRCTC घाटाले में राबड़ी देवी ने आरोप तय करने की दी चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस
घर के मालिक लखन मिस्त्री इस संबंध में बताते हैं, कि 15 दिन पहले घर के बाहर एक साधु आए थे।उन्होंने मेरी मंझली बहू से खाने को मांगा। मंझली बहू ने थाली में चावल और पानी से भरा लोटा दिया।साधु महाराज ने कहा, कि उन्हें रोटी चाहिए। मंझली बहू ने कहा, कि अभी रोटी नहीं है, तो वह आग बबूला हो गए। उन्होंने चावल की थाली बहू की ओर करते हुए कहा, कि तुम्हारे घर में अब आग लगेगी। इसके बाद से यह घटना लगातार हो रही है। हम पूरे परिवार के लोग परेशान हैं। घर में आग लगने से बाहर रहने को विवश हैं।

See also  बिहार में सात साल के छात्र की हॉस्टल में गला काटकर हत्या, पुलिस ने संचालक समेत चार को हिरासत में लिया

25825616 fkfkfkf

एसपी के इशारे पर भाड़े के हत्यारों ने कॉमरेड महेंद्र की कर दी थी हत्या….आज तक नहीं मिल पाई सजा
लखन मिस्त्री बताते हैं, कि साधु के श्राप के बाद उनके घर के कई कमरों में आग लग चुकी है। अचानक आग लग जाती है। कोई पता नहीं चलता कि यह आग कैसे लगती है। यह रहस्यमयी आग है।अगलगी कभी कपड़े में, कभी खटिया में, कभी बिछावन कंबल, अनाज आदि में हो रही है। हमारे घर में न तो बिजली का कनेक्शन है और न ही आग लगने का कोई अन्य कारण। फिर भी अचानक अपने आप आग लग रही है। इससे पूरा परिवार भयभीत है। अब घर में रहना छोड़कर सड़क पर आ गए हैं। आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं।

25825616 vlvlv

ED अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पुलिस जांच पर लगाई रोक, सुरक्षा देने का दिया निर्देश, राज्य सरकार से मांगा जवाब
परिवार ने सारा सामान घर के बाहर निकाल कर रख दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे चमत्कार, तंत्र-मंत्र, ओझा गुणी बता रहे हैं, तो कुछ इसे सनियोजित साजिश भी बता रहे हैं। फिलहाल आग लगने की घटना की स्पष्टता नहीं हो सकी है।

See also  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, LJP(R) ने साइबर थाने में दर्ज कराया मामला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now