मधुबनी में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ क्लर्क, जमीन से अतिक्रमण हटाने के एवज में मांगा था घूस

मधुबनी में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ क्लर्क, जमीन से अतिक्रमण हटाने के एवज में मांगा था घूस

मधुबनीः पटना निगरानी की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में  10 हजार रुपया रिश्वत लेते क्लर्क साकेत कुमार और एक बिचौलिया को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जमीन से अतिक्रमण हटवाने के एवज में क्लर्क ने दहिला गांव निवासी रवींद्र यादव से 30 हजार रुपये की मांग की थी, जिसे बाद में घटाकर 15 हजार कर दिया गया। तय योजना के तहत बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही आवेदक ने 10 हजार रुपये अग्रिम दिए, पहले से जाल बिछाए निगरानी टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

पटना में सिपारा पुल के पास पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर, एक बदमाश को लगी गोली
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लिपिक और बिचौलिए से पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान मामले में और भी कुछ खुलासे हो सकते हैं। बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन लिया जा रहा है। इसी क्रम में एक और शख्स को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

See also  धनबाद में BCCL के कोल वाशरी में बड़ा हादसा,मलबे में दबने से 4 दिहाड़ी मजदूरों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now