बिहार में अब JDU प्रखंड अध्यक्ष के पिता की हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

बिहार में अब JDU प्रखंड अध्यक्ष के पिता की हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

डेस्कः बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधियों ने अब रोहतास जिले के सासाराम में जदयू के ब्लॉक अध्यक्ष के पिता की हत्या कर दी है। सासाराम में तिलौथू के अमरा गांव में युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार के 55 वर्षीय पिता पारसनाथ सिंह की हत्या कर दी गई है। गोशाला में धारदार हथियार से काटकर उनकी हत्या कर दी गई है। जेडीयू ब्लॉक अध्यक्ष के पिता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पटना में अपराधी बेखौफ, पारस अस्पताल में चली गोली, पैरोल पर जेल से छूटकर आए गैंगस्टर को मारी गोली
युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार के 55 वर्षीय पिता पारसनाथ सिंह ने दो महीने पहले ही गौशाला बनाया था। वो यहीं पर रह कर मवेशियों की देखरेख करते थे। खाली समय में वो ऑटो-रिक्शा भी चलाते थे। पारसनाथ सिंह के तीन लड़के हैं। उनका बड़ा लड़का राकेश कुमार उर्फ़ भोला जदयू का प्रखंड अध्यक्ष है। पारसनाथ सिंह की हत्या से उनकी पत्नी शांति देवी का रो- रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग कुछ जमीनी विवाद की भी चर्चा कर रहे हैं।

See also  तेजप्रताप यादव के नये खुलासे से खलबली, कहा- 5 लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी तहस-नहस किया

पटना में एक और मर्डरः 20 साल के युवक की धारदार हथियार से हत्या
हालांकि, अभी पारसनाथ की हत्या की वजहों का स्पष्ट तौर से पता नहीं चल सका है। इस सनसनीखेज हत्याकांड की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। आननफानन में पुलिस-प्रशासन का अमला भी मौके पर पहुंचा। घटना स्थल पर खुद डीएसपी वंदना मिश्रा भी पहुंचीं और उन्होंने मामले की गहरी तफ्तीश भी की है। उनके साथ में एफएसएल कि टीम भी पहुंची है ताकि मौके से साक्ष्य जुटाया जा सके।

घूस लेते पकड़ा गया यूनियन बैंक का मैनेजर, एक फर्जी कर्मचारी भी हुआ अरेस्ट, बिहार में CBI की बड़ी कार्रवाई
बहराहल अब इस हत्याकांड को लेकर इलाके के लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं और पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now