- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 18 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 18 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र

रांचीः शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर लगी। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा। पलामू में 114 करोड़ की लागत से आरओबी बनाने की मंजूरी कैबिनेट में दी गई है। झारखंड विधि आयोग के कार्यकाल को विस्तार दिया गया है। बोकारो के जैना मोड़ से फुसरो पथ के लिए 157 करोड़ की मंजूरी दी गई है। चतरा चौपारण पथ के लिए 35 करोड़ रुपये की मंजूरी कैबिनेट ने दी है।

1 7

झारखंड में नगर पंचायत चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के आरक्षण की अधिसूचना जारी

मुख्य निर्णय इस प्रकार हैं

झारखंड राज्य विधि आयोग की कार्यावधि विस्तार: कैबिनेट ने झारखंड राज्य विधि आयोग की कार्यावधि को 13 नवंबर 2027 तक बढ़ाने की स्वीकृति दी। इससे आयोग को कानूनी सुधारों और सिफारिशों पर निरंतर काम करने का मौका मिलेगा।

जमशेदपुर महिला महाविद्यालय में पदों का पुनर्गठन: जमशेदपुर महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन को मंजूरी मिली।इससे कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

See also  हेमंत कैबिनेट में 12 एजेंडों पर लगी मुहर, MSME विशेष छूट विधेयक को मंजूरी, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका नियमावली में संशोधन 

नारी अदालत योजना की शुरुआत: मिशन शक्ति के तहत ‘नारी अदालत’ योजना को हरी झंडी दिखाई गई। इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर छोटे-मोटे अपराधों और विवादों की सुनवाई महिला समूहों द्वारा की जाएगी। शुरुआत रांची सहित 10 जिलों के 10 पंचायतों में होगी। यह योजना महिलाओं को न्याय के करीब लाने और स्थानीय स्तर पर सुलह-समझौते को बढ़ावा देने वाली है।

2 5

रांची में ASI घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बेड़ो में MVI जांच के नाम पर मांग रहा था 50 हजार रिश्वत

बजट सत्र की तारीखें तय: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आहूत करने की स्वीकृति दी गई।इस सत्र में राज्य का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा।

द्वितीय अनुपूरक व्यय की स्वीकृति: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए द्वितीय अनुपूरक व्यय की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। इससे विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध होगी।

राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन: राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना में महत्वपूर्ण बदलाव को मंजूरी मिली।अब लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक की अग्रिम राशि मिल सकेगी। साथ ही, विधानसभा कर्मियों के लिए यह स्वास्थ्य बीमा योजना वैकल्पिक (ऐच्छिक) कर दी गई है। यह बदलाव कर्मचारियों और आम जनता के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाएगा।

See also  हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक में आठ बड़े फैसले, 9 से 12 दिसंबर के बीच होगा विधानसभा का सत्र, स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि ये निर्णय राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वीकृत प्रस्तावों को शीघ्र लागू किया जाए।बैठक में विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया, जो झारखंड के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

3 44 4
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now