रांची में ASI घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बेड़ो में MVI जांच के नाम पर मांग रहा था 50 हजार रिश्वत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2026

रांची में ASI घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बेड़ो में MVI जांच के नाम पर मांग रहा था 50 हजार रिश्वत

रांचीः बेड़ो थाने के सहायक अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान को एसीबी ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक ट्रक संचालक से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की एमवीआई जांच रिपोर्ट भेजने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई की। गिरफ्तार एएसआई को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजा जाएगा।

झारखंड में नगर पंचायत चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के आरक्षण की अधिसूचना जारी
शिकायतकर्ता ने एसीबी में दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि उनकी टाटा एलपीटी 14 चक्का ट्रक रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।उक्त ट्रक की एमवीआइ के पास यांत्रिक जांच कराने के लिए रिपोर्ट भेजने के एवज में थाने के एएसआइ श्याम नंदन पासवान ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।वे रुपये देने से इंकार करते रहे, लेकिन एएसआइ श्याम नंदन पासवान बार-बार उन्हें फोन कर थाने में बुलाते रहे और रुपये की मांग करते रहे।

See also  उत्पाद सिपाही परीक्षा में सेंध लगाने वाला अतुल वत्स गिरफ्तार, बिहार सहित कई राज्यों में पेपर लीक मामले में आ चुका है नाम

धनबाद रिंग रोड़ घोटाला मामले में ACB की रेड, कई अधिकारियों को किया गया गिरफ्तार
पीड़ित की शिकायत का एसीबी ने सत्यापन किया तो मामला सत्य पाया। इसके बाद एसीबी थाने में सात जनवरी को एएसआइ श्याम नंदन पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।इसके बाद शुक्रवार को एसीबी ने बेड़ो थाने में अपने धावा दल को तैनात किया और पीड़ित को प्रथम किश्त में दस हजार रुपये रिश्वत की राशि आरोपित को देने के लिए कहा। पीड़ित ने जैसे ही दस हजार रुपये आरोपित एएसआइ श्याम नंदन पासवान को दिया, मौके पर मौजूद एसीबी के टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तार एएसआइ को एसीबी की टीम लेकर रांची पहुंची है। उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेजा जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now