शराबबंदी वाले नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, दो दिन में 19 लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2026

शराबबंदी वाले नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, दो दिन में 19 लोगों की मौत

डेस्कः नागालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में 1990 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों में संदिग्ध नकली शराब पीने से मोकोकचुंग जिले में आठ और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत हो गई।

36 साल से इस राज्य में शराब पर बैन
बता दें कि नागालैंड में 1990 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। यानी पिछले 36 साल से इस राज्य में शराब पर बैन है। पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों में संदिग्ध नकली शराब पीने से मोकोकचुंग जिले में आठ और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेसुप्रा केजो ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच और संदिग्ध नकली शराब के स्रोत तथा आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई. बुंगलांग चांग के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

See also  पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद मेयर पद के लिए पेश की दावेदारी, BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को लिखी चिट्ठी

नमूने गुवाहाटी भेजे गए
उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, ”हमें कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन अभी इनके बारे में बताना जल्दबाजी होगी।” घटना के बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और 19 लोगों को गिरफ्तार किया तथा करीब 3,000 बोतल शराब जब्त की।

पुलिस ने लोगों को बिना पहचान वाली, बिना लेबल वाली या संदिग्ध अवैध शराब का सेवन नहीं करने की सलाह दी है। साथ ही, शराब पीने के बाद चक्कर आने, धुंधला दिखाई देने, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लेने की अपील की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now