हेमंत कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर लगी मुहर, आउटसोर्सिंग कंपनी के लिए नियमावली लागू, नियुक्ति में देना होगा आरक्षण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 22, 2025

हेमंत कैबिनेट में 21 एजेंडों पर लगी मुहर, पुलिस, कक्षपाल, सिपाही, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही नियुक्त परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला

रांचीः गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर लगी।

हेमंत सोरेन ने रांची में रखी आदिवासी हॉस्टल की आधारशिला, मुख्यमंत्री ने महिला कॉलेजों को भी भव्य बनाने का दिया निर्देश
कैबिनेट ने गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्रों को पाठ्य पुस्तक और कॉपी को निःशुल्क देने का फैसला किया। सरकार विद्यालयों में साइंस मैगजीन का वितरण भी किया जाएगा।कैबिनेट ने जल संसाधन आयोग को मंजूरी दे दी है जिसका कार्यकाल दो साल का होगा, इसके अध्यक्ष विकास आयुक्त होंगे और जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव इसके सदस्य होंगे।

सत्यपाल मलिक पर CBI ने दर्ज की चार्जशीट, तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व राज्यपाल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

इसके साथ ही कैबिनेट ने खाद्य आपूर्ति विभाग के दो कर्मियों की सेवा सचिवालय सेवा में ट्रांसफर कर दिया है। आउटसोर्सिंग कंपनी के लिए नियमावली को मंजूरी दी गई है। झारखंड मैनपॉवर प्रोक्योरमेंट आउटसोर्सिंग मैनुअल 2025 के गठन की स्वीकृति मिली, इसके तहत एक बार में आउटसोर्सिंग से 5 साल के लिए मैनपॉवर रखे जाएंगे। मैनपावर की नियुक्ति में आरक्षण के नियमों का पालन किया जाएगा। एजी रिपोर्ट को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है इसे आगामी विधानसभा सत्र में सदन के अंदर रखा जाएगा। राज्य वित्त लेखा प्रतिवेदन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

See also  कमलेश 6 समन के बाद ED के सामने हुआ पेश, रेड के दौरान घर में मिले थे एक करोड़ कैश और 100 कारतूस

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 22 मई 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :-
==================
★ राज्य अन्तर्गत संचालित गैर सरकारी सहायता प्राप्त वित्त सहित अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय/मदरसा/संस्कृत विद्यालयों में वर्ग-9 से वर्ग-10 तक की कक्षाओं में नामांकित एवं अध्ययनरत् सभी कोटि के छात्र/छात्राओं को पाठ्य-पुस्तक एवं कॉपी के निःशुल्क वितरण की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 हेतु Science Magazine तथा कक्षा-11 से 12 हेतु Competitive Magazine के मुद्रण एवं वितरण की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य के समेकित विकास हेतु राज्य में स्थित रिभर बेसिनों में जल की अद्यतन उपलब्धता, विकास, इसके बहुआयामी उपयोग तथा कुशल प्रबंधन हेतु प्रथम झारखण्ड राज्य जल संसाधन आयोग के गठन प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।

★ श्री राजीव रंजन चौबे, निम्न वर्गीय लिपिक, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय, बुण्डू, राँची एवं श्री अफजल हसनैन हक्की, निम्नवर्गीय लिपिक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय, राँची की सेवा क्षेत्रीय संवर्ग से झारखण्ड सचिवालय लिपिकीय सेवा संवर्ग में परिवर्तित्त करते हुए निम्न वर्गीय लिपिक सम्प्रति कनीय सचिवालय सहायक के पद के विरूद्ध समायोजन करने की स्वीकृति दी गई।

See also  महिला दिवस पर हेमंत ने बहनों को दिया तोहफा, एक साथ 7500 रुपये जा रहे हैं खटाखट

★ Jharkhand Manpower Procurement (Outsourcing) Manual, 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड वरीय न्यायिक सेवा (भर्ती, नियुक्ति एवं सेवाशर्तें) नियमावली, 2001 के नियम 4(a) में उल्लिखित प्रावधान तथा झारखण्ड उच्च न्यायालय की अनुशंसा के आलोक में, झारखण्ड वरीय न्यायिक सेवा में जिला न्यायाधीश के पद पर श्री विकेश को सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त किये जाने की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य योजना अन्तर्गत चतरा जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ईटखोरी के भवन निर्माण की योजना में गबन की गई राशि का उपायुक्त, चतरा द्वारा वसूली कर राजकोष में जमा करने की प्रत्याशा में गबन की राशि के समतुल्य राशि 22,07, 722/- रूपये पुनः आवंटित करने की स्वीकृति दी गई।

★ भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक के झारखण्ड में एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली पर प्रतिवेदन (झारखण्ड सरकार, वर्ष 2025 का प्रतिवेदन सं०-1) को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई।

★ माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद संख्या-WPS No. 3329/2022, राम विलास सिंह बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य के क्रम में राम विलास सिंह, सेवानिवृत्त पदचर की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट किये जाने एवं देय ACP/MACP का लाभ प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई।

See also  कितना गरीब है झारखंड ! आकंड़े देख निकल जाएंगें आंसू...16वें वित्त आयोग की बैठक में केंद्र से मांगे गए 3 लाख करोड़

★ भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वर्ष की राज्य वित्त लेखापरीक्षा प्रतिवेदन को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now