नालंदा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती,दो बेटियों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2025

नालंदा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

नालंदाः इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा से आ रही है जहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खा लिया है। पावापुरी थाना क्षेत्र के पावापुरी गांव में हुई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। जहर खाने के बाद सभी को विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहर खाने वालों में रीता देवी 49 वर्ष, शिवम् कुमार 15 वर्ष,सोनी कुमारी 15 वर्ष,धर्मेंद्र कुमार 35 वर्ष,भोला कुमार 15 वर्ष,एरिका राज 17 वर्ष है। इसमें दो बेटियों की मौत ईलाज के दौरान पावापुरी मेडिकल कॉलेज में हो गई है बाकी की हालत गंभीर बनी हुई है।

दशरथ मांझी के परिवार के लिए नया घर बनवा रहे है राहुल गांधी, जून में बेटे और पोती से गहलौर जाकर की थी मुलाकात
पीड़ितों की पहचान शेखपुरा जिला निवासी धर्मेंद्र कुमार, उनकी पत्नी सोनी कुमारी, बेटियां दीपा कुमारी और अरिका कुमारी, तथा बेटा शिवम कुमार के रूप में हुई है। यह परिवार पिछले कुछ महीनों से पावापुरी गांव के जल मंदिर के सामने एक किराए के मकान में रह रहा था।

See also  बिहार विधाससभा का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ना चाहते है ओवैसी, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखी लालू यादव को चिट्ठी

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, जमुई के मत्स्य विभाग के दो पदाधिकारी को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र ने करीब छह महीने पहले कपड़े की एक दुकान शुरू की थी, लेकिन बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा था। कर्ज के बोझ के चलते वह मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि परिवार पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक घटना के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वंदे भारत ट्रेन पर बिहार में फिर पथराव, बोगी का टूटा शीशा, पत्थरबाजी की 5वीं घटना
घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार, इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज और पावापुरी ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बेहतर इलाज के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार का छोटा बेटा सुरक्षित है, क्योंकि उसने ज़हर नहीं खाया था। वह फिलहाल पुलिस की देखरेख में है। पूरे परिवार में कुल छह सदस्य हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

See also  पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच कारोबारियों की मौत, टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर 50 मीटर तक कार को घसीटता रहा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now