- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची के धुर्वा से गायब भाई-बहनों की तलाश तेज, पुलिस चला रही है हाउस सर्च अभियान, बिहार से बंगाल बॉडर तक भेजी गई टीम

रांचीः 2 जनवरी को धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी मलारकोचा निवासी सुनील यादव के दो अपहृत बच्चे 7 वर्षीय अंश और 6 वर्षीय अंशिका की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। धुर्वा इलाके में घर-घर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, वहीं पुलिस की विशेष टीमें बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जांच के लिए भेजी गई हैं।
बच्चों की बरामदगी की मांग को लेकर धुर्वा शहीद मैदान स्थित शेख भिखारी चौक पर विशाल धरना आयोजित किया गया। धरना की अध्यक्षता प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने की। बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने धरना में भाग लिया। धरना स्थल पर एसएसपी राकेश रंजन, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

1200 675 25754980 thumbnail 16x9 child

रांची में घर से निकले नाबालिग भाई बहन लापता, दो दिनों से खोज रही है पुलिस
एसएसपी राकेश रंजन ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कैलाश यादव से बातचीत करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 आईपीएस, 6 डीएसपी और 12 थाना प्रभारियों की विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सकारात्मक खबर मिलेगी। इस दौरान कैलाश यादव ने पुलिस पर प्रारंभिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि चार दिन पहले ही जांच में तेजी दिखाई गई होती तो शायद अब तक सफलता मिल चुकी होती।

See also  'निश्चित रूप से होगा', झारखंड में SIR पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन; उठाया बड़ा सवाल

झारखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 28 परीक्षाओं का कैलेंडर, 8 मार्च को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
धरना खत्म होने के बाद बच्चों के घरवाले डीजीपी से मिले
धरना समाप्ति के बाद अपहृत बच्चों के पिता सुनील यादव और अन्य लोग धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा से मुलाकात की। करीब 25 मिनट चली बातचीत में डीजीपी ने कहा कि वह इस मामले को लेकर अत्यंत संवेदनशील हैं और खुद इसकी निगरानी कर रही हैं। बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष पुलिस टीमें दिन-रात काम कर रही हैं।कैलाश यादव ने डीजीपी से कहा कि रांची की पूर्व सिटी एसपी होने के नाते वह यहां के अपराध गिरोहों से भली-भांति परिचित हैं, इसलिए उनसे उम्मीदें और भी अधिक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनाक्रोश को देखते हुए आंदोलन की आगामी रणनीति जारी रहेगी। बताया गया कि यह धरना और डीजीपी से मुलाकात आंदोलन की एक कड़ी है। आगे की रणनीति के तहत जनसमूह का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगा।

See also  दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की पस्ताव होगा पेश, विधानसभा में मंत्री दीपक बिरूआ करेंगे पेश

झारखंड में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, 2 से 3 डिग्री तक और गिरेगा पारा
मां का रो-रो कर बुरा हाल,बार बार हो रही थी बेहोश
दोनों बच्चों के लापता होने के बाद उनकी मां की हालत बेहद खराब बनी हुई है। वह लगातार रो-रोकर बच्चों को वापस लाने की गुहार लगा रही है। परिजनों के अनुसार सदमे के कारण वह बार-बार बेहोश हो जा रही है, जिससे पूरे मोहल्ले में चिंता का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी राकेश रंजन मोहल्ले में पहुंचे और लोगों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को जांच में तेजी लाने और हर संभावित पहलू पर गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया

Dhurva 1767747788879

निलंबित IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, सेवायत भूमि का अवैध खरीद बिक्री मामले में जमानत याचिका खारिज

क्या-क्या है आशंका
पुलिस का मानना है कि बच्चों का अपहरण किसी गाड़ी के माध्यम से किया गया होगा। इसी कारण वे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि बच्चों के घरवालों से किसी प्रकार का विवाद तो नहीं था, जिसके चलते बच्चों का अपहरण किया गया हो। मामले में कई संदिग्ध और पूर्व में दागी रहे लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।पुलिस को आशंका है कि बच्चों को कहीं बेच तो नहीं दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस बच्चों के परिचितों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यदि कोई परिचित बच्चों को ले गया हो, तो इसी कारण बच्चों ने किसी तरह का विरोध नहीं किया होगा।

See also  पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, मुंबई अटैक के वक्त थे होम मिनिस्टर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now