सिविल सर्जन कार्यालय में रिश्वतखोरीः विकलांगता सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर घूस लेते लिपिक गिरफ्तार

धनबाद : सिविल सर्जन कार्यालय में लिपिक उमेश कुमार सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उमेश कुमार सिंह के खिलाफ रिश्वत लेने की लगातार मिल रही थी, इसी सूचना के आधार पर एसीबी की टीम ने उमेश कुमार सिंह को 4000 रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।dhanbad arrest 1
एसीबी की टीम ने पूरी योजना बनाकर उमेश कुमार सिंह को रंगे हाथ धर धबोचा। उमेश विकलांगता सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर जरूरत मंद लोगों से रिश्वत ले रहा था। एसीबी को लगातार इस तरह की सूचना मिल रही थी कि सिविल सर्जन कार्यालय में हर एक काम का रेट फिक्स है और उसी आधार पर वहां रिश्वत का खेल चल रहा है। शुक्रवार को जब एसीबी ने उमेश कुमार सिंह को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा तो सिविल सर्जन कार्यालय में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद कई कर्मचारियों के मोबाइल भी बंद मिल रहे है।

See also  बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में तैनात सजायाफ्ता उच्च कक्षपाल बर्खास्त, जेल आईजी ने राहुल कश्यप पर की कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now