भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2026

भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

डेस्कः JDU सांसद अजय मंडल के भागलपुर स्थित कार्यालय में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित कार्यालय से चोर कंप्यूटर सिस्टम, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सीसीटीवी कैमरे का DVR भी साथ ले गए। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब चोर कार्यालय में घुसे और पूरे दफ्तर को निशाना बनाया.चोरों ने सांसद मंडल के कार्यालय से उनके बॉडीगार्ड की पिस्टल ही चुरा ली है। चोरों ने कार्यालय के अंदर आलमारियों को भी खंगाला था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने काफी देर तक कार्यालय में रहकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि गौरव कुमार ने तत्काल तिलकामांझी थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।गौरव ने बताया कि जब मैं कार्यालय पहुंचा, तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पता चला कि चोरी की घटना हुई है।
पुलिस की कई बिंदुओं पर जांच पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में कितने अपराधी शामिल थे और क्या उन्हें कार्यालय के अंदर रखे सामान की पहले से जानकारी थी। पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।फिलहाल तिलकामांझी थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और चोरी गए सामान की सूची तैयार की जा रही है।

See also  हेमंत सोरेन ने अधिकारियों और जिले के उपायुक्तों के साथ की बैठक, विकास कार्यो में तेजी लाने का दिया निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now