- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों

सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण राम में जमीन परा सोये थे दोनों

रांचीः अनगड़ा प्रखंड के बैजनाथ टाटा गांव में करैंत सांप डंसने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी। गौरतलब है कि गर्मी से राहत पाने के लिए 35 वर्षीय सुधीर महतो अपने 10 साल के बेटे रितेश महतो के साथ कच्चे मकान की जमीन पर साये हुए थे। इसी दौरान रात एक बजे करैंत सांप ने दोनों को डंस लिया।
गहरी नींद में होने की वजह से दोनों की सर्पदंश का तुरंत अहसास नहीं हुआ। कुछ समय बाद जब रितेश को उल्टियां होने लगीं, तब परिजनों ने कमरे में सांस को देखा, लेकिन पिता-पुत्र ने सर्पदंश की बात से इनकार कर दिया। जिसके बाद सांप को मार दिया गया। सभी वापस सो गये। सबुह होते-होते जब दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। जब दोनों की हालत बेहद नाजुक हो गयी, तब उन्हें रिम्स ले जाया गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय सुधीर महतो की पत्नी अपनी बेटी के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी। रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त की है। वहीं, सूचना मिलने पर बीजेपी नेता अमरनाथ चौधरी, कांग्रेस के छोटेलाल महतो व पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा ने उपायुक्त से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

See also  भागलपुर में सुबह-सुबह एनकाउंटर, दफ्तर में घुसकर EO की हत्या के मास्टमाइंड को पुलिस ने मार गिराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now