पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में मिला नाबालिग लड़की का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका, मृतका के हाथ पर लिखा मिला “D + L”

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2026

पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में मिला नाबालिग लड़की का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका, मृतका के हाथ पर लिखा मिला “D + L”

पूर्वी सिंहभूमः धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत कानस पंचायत के कानस गांव में एक नाबालिग लड़की का शव खेत के बगल में स्थित पेड़ से ओढ़नी के सहारे फंदा लगाए हुए अवस्था में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाया।

हजारीबाग के केरेडारी में रातोंरात सड़क पर खड़ी कर दी दीवार, ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर यातायात ठप
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि मृतका के हाथ पर “D + L” लिखा हुआ पाया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लड़की के हाथ पर मिले शब्द को डिकोड करने की कोशिश कर रही है।

See also  जम्मू-कश्मीर के तीन कर्मचारी आतंकवादियों की कर रहे थे मदद, कांस्टेबल, शिक्षक, मेडिकल कॉलेज कर्मी को सरकार ने किया बर्खास्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now