हजारीबाग के केरेडारी में रातोंरात सड़क पर खड़ी कर दी दीवार, ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर यातायात ठप

हजारीबाग के केरेडारी में रातोंरात सड़क पर खड़ी कर दी दीवार, ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर यातायात ठप

हजारीबागः केरेडारी क्षेत्र के ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर गुरुवार की रात करीब पांच फीट की दीवार खड़ी कर दी गई। चार पर चारदीवारी के निर्माण होने से सड़क मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क मार्ग बंद होने से कोयला परिवहन में लगे हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई। गाड़ियों की लंबी कतार से सड़क जाम हो गया है।

WhatsApp Image 2026 01 02 at 9.13.45 AM

प्रेमिका से शादी के लिए पत्नी को मार डाला, जमीन के अंदर गाड़ दिया शव
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक जनवरी को ट्रासंपोर्टिंग का काम बंद था। इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात लोगों ने रातोंरात चारदीवारी का निर्माण कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब हाइवा वाहन परिचालन के लिए निकला तो सड़क पर दीवार को देखकर सब हैरान हो गए। सड़क पर दीवार खड़ी कर देने से चालक और ट्रांसपोर्टर हैरान और परेशान है और हाइवा की लंबी कतार लगी हुई है।

WhatsApp Image 2026 01 02 at 9.25.15 AM

See also  पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा, नशे में धुत युवक को पकड़ने में छूटे पसीने; VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now