- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

JSCA अध्यक्ष को ED का नोटिस, अजय नाथ शाहदेव को 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया

JSCA अध्यक्ष को ED का नोटिस, अजय नाथ शाहदेव को 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया

रांचीः ईडी ने जेएससीए स्टेडियम निर्माण में घोटाला और वित्तीय अनियमितता से संबंधित मामले में जेएससीए के अध्यक्ष को नोटिस भेजा है। इस पद पर वर्तमान में अजय नाथ शाहदेव हैं। इन्हें यह नोटिस एक नवंबर की तिथि को भेजा गया और मामले से जुड़े दस्तावेज के साथ 11 नवंबर को ईडी कार्यालय में बुलाया गया है।

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में शराब और GST घोटाले के आरोपी कर रहे थे डांस पार्टी, वीडियो हुआ वायरल तो जेलर-जमादार हुए सस्पेंड
इससे पहले ईडी द्वारा वर्ष 2022 में तत्कालीन अध्यक्ष को भी नोटिस भेजा गया था, जिसमें स्टेडियम निर्माण से संबंधित टेंडर और निर्माण लागत के बारे में जानकारी मांगी गयी थी। जानकारी के अनुसार, जेएससीए स्टेडियम की पूर्व निर्धारित लागत करीब 80 करोड़ रुपये थी, लेकिन स्टेडियम निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लागत बढ़कर करीब 200 करोड़ रुपये हो गयी। इसी टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और लागत बढ़ने की शिकायत जमशेदपुर न्यायालय में की गयी थी। मामले में न्यायालय से प्राप्त शिकायतवाद के आधार पर जमशेदपुर पुलिस ने केस दर्ज किया था और जांच के बाद क्लीनचिट दे दी थी। लेकिन इसी केस के आधार पर वर्ष 2022 में ईडी ने ईसीआईआर दर्ज किया था और उसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी थी।

See also  सरकार से हटते ही तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाई गई, BJP सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी की सुरक्षा बढ़ाई गई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now