पूर्वी सिंहभूमः धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत कानस पंचायत के कानस गांव में एक नाबालिग लड़की का शव खेत के बगल में स्थित पेड़ से ओढ़नी के सहारे फंदा लगाए हुए अवस्था में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाया।
हजारीबाग के केरेडारी में रातोंरात सड़क पर खड़ी कर दी दीवार, ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर यातायात ठप
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि मृतका के हाथ पर “D + L” लिखा हुआ पाया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लड़की के हाथ पर मिले शब्द को डिकोड करने की कोशिश कर रही है।



