रांची में जमीन कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 करोड़ की मांगी गई थी रंगदारी; राहुल सिंह गैंग पर संदेह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 21, 2025

बिहार के औरंगाबाद में बैंक के अंदर मर्डर, सिक्योरिटी गार्ड ने रिकवरी एजेंट को मारी गोली

रांचीः नगड़ी थाना क्षेत्र के बलालौंग में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने जमीन कारोबारी बबलू प्रसाद उर्फ बबलू सोनी के घर पर छह-सात राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि रंगदारी के पांच करोड़ रुपये नहीं देने पर राहुल सिंह गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पीड़ित बबलू प्रसाद ने बताया कि पिछले दस दिनों से राहुल सिंह गैंग के नाम पर उन्हें फोन कर पांच करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी। पैसे के लिए अब तक तीन-चार बार धमकी भरे कॉल आ चुके थे। पैसे न देने पर अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

100 रुपये में बेचे जा रहें कपल्स के प्राइवेट वीडियो, टेलीग्राम पर दलाल चला रहे अवैध बाजार

आशंका जताई जा रही है कि भय और दबाव बनाने के लिए अपराधियों ने शुक्रवार की रात उसके घर को निशाना बनाया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए थे जिन्होंने घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की।

See also  दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में बारिश का अलर्ट, 1 अक्टूबर से दिखने लगेगा कई जिलों में असर

]रात में घना कोहरा और अंधेरा होने के कारण सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की तस्वीरें साफ नहीं आ पाई हैं, जिससे उनकी पहचान करने में पुलिस को मुश्किल हो रही है। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

रामगढ़ में रांची-पटना NH पर हाथियों के झुंड आने से दहशत, वन विभाग के पसीनें छूटे, अब तक ले चुकी हैं 6 लोगों की जान

जांच के दौरान पुलिस ने घर के पास से पिस्तौल की छह गोलियों के खोखे बरामद किए। वहीं, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर फटेया रोड के पास एक खेत से पुलिस ने लाल रंग की एक बाइक भी बरामद की है। ग्रामीणों ने सुबह खेत में लावारिस बाइक देखकर पुलिस को सूचित किया था।

नगड़ी के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि संदेह है कि अपराधी इसी बाइक का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देने आए थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल से खोखे और एक संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। हालांकि, अब तक बबलू प्रसाद की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

See also  खाटू श्याम पहुंची युवती होटल में गई टॉयलेट, 6 मिनट बाद निकली बाहर, बोली- 'दो घंटे तक...'

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से PVNL के CEO ने की शिष्टाचार भेंट,800 मेगावाट की एक यूनिट से व्यवसायिक बिजली उत्पादन शुरू होने में सरकार से मिले सहयोग के लिए जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now