South Africa Shootout: दक्षिण अफ्रीका के दो बड़े शहरों में अंधाधुंध फायरिंग में 27 की मौत, AK-47 लेकर आए थे हमलावर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2026

South Africa Shootout: दक्षिण अफ्रीका के दो बड़े शहरों में अंधाधुंध फायरिंग में 27 की मौत, AK-47 लेकर आए थे हमलावर

डेस्कः दक्षिण अफ्रीका में रविवार का दिन दो अलग-अलग शूटआउट की वजह से बेहद खौफनाक बन गया। राजधानी जोहान्सबर्ग और केपटाउन में हुई फायरिंग की घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। साउथ अफ्रीकन पुलिस सर्विस के अनुसार शनिवार रात जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में वेडेला टाउनशिप में एक बार में AK-47 राइफल और पिस्तौल से लैस संदिग्धों ने गोलीबारी की, जिसमें 17 लोग मारे गए।

बार में AK-47 से गोलीबारी का वीडियो
बार में AK-47 से गोलीबारी का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग मस्ती में अपना ड्रिंक ले रहे हैं। नाच-गा रहे हैं। तभी अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज गूंजती है।और फिर जमीन पर कई लाशें बिछ जाती है।

 

केप टाउन के पास गोलीबारी में 10 की मौत
वहीं दूसरी घटना रविवार सुबह करीब 1 बजे केप टाउन के पास लवांडले में एक स्टोर पर हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस और मेडिकल टीम राहत-बचाव कार्य में लगी है।

See also  लेजेंडरी सिंगर पंकज उदास का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now