दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारी थप्पड़, खराब सड़क को लेकर बना रहा था वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2026

दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारी थप्पड़, खराब सड़क को लेकर बना रहा था वीडियो

डेस्कः पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इस घटना पर पीड़ित साहेब सिंह का बयान सामने आया है। साहेब सिंह ने कहा कि मैं MLA के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी सभी गतिविधियां संभालता हूं। PWD विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, इसलिए हम आए थे। मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी। जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए. उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया।

इस बीच आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा की सड़क का भ्रष्टाचार क्या उजागर हुआ, वो युवाओं को सरेआम थप्पड़ मारकर गुंडागर्दी पर उतर आए। AAP का आरोप है कि तिलक नगर में सड़क बनाने में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुछ लोग उनसे सवााल कर रहे थे। इस बीच उन्होंने वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसके बाद उनके गार्ड और मौजूद साथियों ने युवक को दूर हटाया।

See also  पलामू के दो युवकों ने फर्जी IPS बनकर बिहार पुलिस को किया गुमराह, सिपाहियों की टीम लेकर NH पर करने लगा छापेमारी

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि यह पूरा मामला पुलिस के सामने ही हुआ। उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।युवक ने कहा कि उसने शिकायत दर्ज करा दी है। मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी। भाजपा को भी उन पर एक्शन लेना चाहिए, सस्पेंड कर देना चाहिए।


प्रवेश वर्मा-जनरैल के बीच हुई बहस

तिलक नगर की घटना का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रवेश वर्मा और विधायक जनरैल सिंह के बीच होती दिख रही है। जनरैल सड़क के टुकड़े दिखाते हुए प्रवेश से कह रहे हैं- आपने जो सड़क बनाई वो उखाड़ कर दिखा दी। इस पर प्रवेश ने कहा- गलत नहीं बोलना है, आप 15 साल में नहीं बना पाए। जवाब में जनरैल ने कहा- आप बना दो लेकिन ऐसी मत बनाओ जो 15 घंटे न चले। इसके बाद मंत्री वर्मा वहां से चले गए। जनरैल उनकी गाड़ी तक पीछे-पीछे जाते हैं, वहीं प्रवेश वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मार देते हैं।

See also  शराब घोटाले के आरोपी पूर्व संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में कराया गया भर्ती

केजरीवाल बोले- प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करो

वीडियो को रीपोस्ट करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग की है कि मंत्री प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने X पोस्ट में बताया है कि वह सोमवार को घटनास्थल पर जाएंगे।

 

प्रवेश वर्मा से जुड़े बड़े विवाद
2020- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी रेप-हत्या कर सकते हैं: एक वीडियो सामने आया, जिसमें प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों पर आरोप लगाया था कि वे दिल्ली के लोगों के घरों में घुस सकते हैं, महिलाओं से रेप और हत्या कर सकते हैं।उन्होंने यह भी कहा था कि BJP की सरकार बनने पर शाहीन बाग को एक घंटे में खाली करा दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने उन्हें 96 घंटे प्रचार करने से प्रतिबंधित किया था।
2020- केजरीवाल को आतंकवादी कहा: एक चुनावी भाषण और बाद में मीडिया बातचीत में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा। केजरीवाल की तुलना नटवरलाल और आतंकवादियों से की। चुनाव आयोग ने उन्हें 24 घंटे चुनाव प्रचार से प्रतिबंधित किया। यह शाहीन बाग मामले से अलग कार्रवाई थी।
2022- यमुना में केमिकल डालने पर अधिकारी से तीखी बहस: एक वीडियो में वे यमुना घाट पर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी से बहस करते दिखे। अधिकारी ने बताया कि झाग हटाने वाला डिफोमर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जवाब में वर्मा ने पूछा था कि अगर केमिकल सुरक्षित है तो उसे अधिकारी के सिर पर डाल दें।
2024- महिलाओं को ₹1,100 देने का मामला: प्रवेश वर्मा के घर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं दिखाई दीं थीं। कुछ महिलाओं ने कैमरे पर कहा कि उन्हें ₹1,100 और एक कार्ड दिया गया और BJP को वोट देने के लिए कहा गया। वर्मा ने पैसे देने की बात से इनकार नहीं किया। उनका कहना था कि उनके पिता का बनाया राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान गरीब महिलाओं मासिक सहायता दे रहा है और इसका उद्देश्य उनकी मदद करना है।
2025- जूते पहनाने/बांटने का वीडियो: वाल्मीकि मंदिर में सफाई कर्मचारियों को जूते देने का वीडियो सामने आया। शिकायतकर्ता ने इसे मतदाताओं को प्रलोभन देने का मामला बताया और वीडियो पुलिस को दिया। वर्मा का कहना था कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके पैरों में जूते पहनाए, जूते बांटे नहीं थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now