100 रुपये में बेचे जा रहें कपल्स के प्राइवेट वीडियो, टेलीग्राम पर दलाल चला रहे अवैध बाजार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 21, 2025

वृन्दाहा वॉटफॉल घूमने गए नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका से जबरन करवाया सेक्स, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की पैसे की वसूली

डेस्कः सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अपराध के नए तरीके सामने आ रहे हैं। अब टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर लोगों की निजता से खिलवाड़ कर खुलेआम निजी और प्राइवेट वीडियो बेचे जा रहे हैं। यह मामला सिर्फ किसी एक राज्य या शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि कई राज्यों में फैला नेटवर्क है।

हाल के दिनों में एक कपल का वीडियो वायरल होने के बाद जब इसकी पड़ताल हुई, तो सामने आया कि यह केवल एक उदाहरण है। टेलीग्राम पर सैकड़ों ऐसे ग्रुप सक्रिय हैं, जहां पैसे लेकर निजी वीडियो के लिंक साझा किए जा रहे हैं। यह पूरा कारोबार चोरी और अवैध तरीके से लीक किए गए मोबाइल वीडियो पर टिका है।

रामगढ़ में रांची-पटना NH पर हाथियों के झुंड आने से दहशत, वन विभाग के पसीनें छूटे, अब तक ले चुकी हैं 6 लोगों की जान

जांच में पता चला कि इन ग्रुप्स को दलाल चला रहे हैं, जो पेमेंट होते ही ग्राहक की मांग के अनुसार लिंक भेज देते हैं। अलग-अलग राज्यों के कपल्स के वीडियो मौजूद होने का दावा किया जाता है। भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेजे जाते हैं और रकम मिलते ही वीडियो का लिंक दे दिया जाता है, चाहे वह पहले सोशल मीडिया से हटाया जा चुका हो।

See also  जगदीप धनखड़ ने चेतावनी मिलते ही दे दिया इस्तीफा, अगले ही दिन होने वाला था कुछ बड़ा?

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो की कीमत उम्र और लोकेशन के हिसाब से तय होती है। कुछ वीडियो 100 रुपए में मिल जाते हैं, जबकि खास राज्यों के वीडियो के लिए 200 से 400 रुपए तक मांगे जाते हैं। इस अवैध बाजार में छत्तीसगढ़ी कपल्स के वीडियो की ज्यादा मांग बताई जा रही है, जो चिंता का विषय है।

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोबाइल में मौजूद निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर लोग अक्सर लापरवाह हो जाते हैं। छोटी सी गलती से निजी फोटो या वीडियो गलत हाथों में पहुंच सकते हैं, जिनका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग और अवैध बिक्री के लिए किया जाता है। एक्स्पर्ट्स ने लोगों से सतर्क रहने, निजी कंटेंट शेयर न करने और संदिग्ध ऐप्स व लिंक से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से PVNL के CEO ने की शिष्टाचार भेंट,800 मेगावाट की एक यूनिट से व्यवसायिक बिजली उत्पादन शुरू होने में सरकार से मिले सहयोग के लिए जताया आभार

See also  रील के लिए सारी हदें पार, लड़की ने पहनी हद से छोटी ड्रेस और… लोगों ने शर्म से झुका लीं नजरें, Video Viral
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now