बक्सर MLC उपचुनाव में वोटिंग के दौरान हंगामा; मजिस्ट्रेट से भिड़े RJD समर्थक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 12, 2026

बक्सर MLC उपचुनाव में वोटिंग के दौरान हंगामा; मजिस्ट्रेट से भिड़े RJD समर्थक

आरा: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उप चुनाव को लेकर भोजपुर जिले के 14 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ।इसी दौरान आरा सदर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि राजद प्रत्याशी सोनू कुमार ने गेट पर तैनात मजिस्ट्रेट पर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया।
MLC उपचुनाव वोटिंग के दौरान हंगामा
आरा सदर प्रखंड में बने मतदान केंद्र पर इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान मतदान भी बाधित रहा। बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र पर किसी मुद्दे को लेकर राजद उम्मीदवार सोनी राय और अफसर शशि भूषण तिवारी में बहस शुरू हुई। इस दौरान सोनू राय ने सुपर जोनल दंडाधिकारी शशि भूषण तिवारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और समर्थकों की भीड़ जुटने से मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विरोधी उम्मीदवार के कैम्प को लेकर हंगामा
बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र से 20 मीटर की दूरी पर एक विशेष दल के प्रत्याशी का कैंप कार्यालय बनाया गया था। जिसका महागठबंधन के समर्थकों ने विरोध किया और देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। उधर RJD उम्मीदवार सोनू राय भी पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। हंगामे की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स बाकी अफसरों के साथ मौके पर पहुंच गई। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। महागठबंधन के समर्थकों और उम्मीदवार का आरोप है कि दंडाधिकारी के द्वारा यहां पर मतदाताओं को एक पक्ष में वोट करने के लिए निर्देश दिया जा रहा था।


थोड़ी देर के लिए रुक गई वोटिंग
हंगामे के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया रोक दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर पुनः मतदान शुरू कराया गया। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई ताकि आगे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। वहीं अधिकारियों ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

See also  लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने कुर्की प्रक्रिया जारी करने का दिया आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now