रांची से बंटी-बबली गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर व्यवसायियों से की थी लाखों की ठगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 14, 2025

रांची से बंटी-बबली गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर व्यवसायियों से की थी लाखों की ठगी

रांचीः राजधानी रांची में रहकर एक दंपती बंटी-बबली की तर्ज पर शहर के कारोबारियों को लोन देने के नाम पर लाखों का चूना लगा रहा था। शिकायत के आधार पर रांची पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ठग पति-पत्नी की तलाश ओडिशा पुलिस को भी थी।

वडोदरा से मार्सन कंपनी के निदेशक गिरफ्तार, शराब घोटाला में ACB ने की कार्रवाई
क्या है पूरा मामला
रांची के कांके पुलिस ने एक इंटरस्टेस्ट ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों के निशाने पर बड़े व्यवसायी होते थे, जिन्हें ये कम ब्याज और कम प्रोसेसिंग फीस पर बड़े अमाउंट के लोन दिलाने का वादा करते थे और मोटी रकम ऐंठ लेते थे। इस बंटी और बबली के द्वारा रांची के कांके थाना क्षेत्र में 70 लाख की ठगी की गई थी, जिसके बाद ठग दंपती शिवाजी पाटिल और एंजेला कुजूर को गिरफ्तार किया गया।

See also  आप हिंदू हो ही नहीं, राहुल ने लोकसभा में भगवान शिव के साथ अन्य धर्म का पोस्टर लहराया, पीएम मोदी और शाह सदन में भड़क गए

जमीन विवाद में फर्जी गैंगरेप का केस कराया, शातिर साली-जाजा ने रची साजिश, भू-माफिया सहित पांच गिरफ्तार
क कारोबारी ने दर्ज कराया था मामला
दरअसल, रामगढ़ जिले के व्यवसायी सरोजकांत झा को एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटिल उर्फ अमित महतो ने अपने झांसे में लिया था और 74 लाख की ठगी की थी। सरोजकांत झा ने रांची के कांके थाना में एफआईआर दर्ज करायी थी। शिकायत के अनुसार, एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटिल ने व्यवसायी को कम ब्याज पर लोन दिलाने की बात कही थी। इसके एवज में व्यवसायी से 74 लाख रुपए भी ऐंठ लिए थे। वहीं लोन न मिलने पर एक जमीन को फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कर दिया गया, जबकि वो जमीन भी ठग दंपती की नहीं थी।जब दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया, तब यह जानकारी मिली कि उन्होंने कई कारोबारी को लोन दिलाने के नाम पर ठगा है।

जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, दो गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस को भी थी तलाश
रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि ओडिशा के सुदाम बारीक नामक युवक के साथ काम करने वाले एक व्यवसायी को झांसे में लेकर करीब 42 लाख रुपए की ठगी भी दंपती ने की थी। दोनों की तलाश ओडिशा पुलिस को भी थी। दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ओडिशा पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।

See also  हेमंत सोरेन के बढ़ते राजनीतिक कद का असरः 50 साल पुरानी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में विलय की कर रही है तैयारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now