हेमंत सोरेन से मिलीं महिला विधायक, विश्व महिला दिवस की दी बधाईयां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 7, 2025

झारखंड की महिला विधायकों ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों (विधायक) ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी महिला मंत्री एवं विधायकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को बल मिलता है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आप सभी सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज हैं।

आधी आबादी की भागीदारी से ही देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।

महिलाओं ने बढ़ाया मान-सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि झारखंड की महिलाओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल समेत अनेक क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर रही हैं। महिलाएं अपनी मंजिल और लक्ष्य को पाने में कामयाब हों, इसके लिए सरकार पूरा सहयोग करने को तैयार है। एक बार फिर आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

See also  बहन की शादी के दौरान भाई सुमित सोनी का अपहरण, बैंक्वेट हॉल से जबरन उठा ले गए बदमाश, रांची पुलिस ने किया खुलासा
झारखंड की महिला विधायकों ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात
झारखंड की महिला विधायकों ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक लुइस मरांडी, विधायक सविता महतो, विधायक रागिनी सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक पूर्णिमा दास साहू, विधायक श्वेता सिंह और विधायक मंजू कुमारी मौजूद थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now