- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, मुंबई अटैक के वक्त थे होम मिनिस्टर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 12, 2025

Shivraj-Patil-2025-12

Shivraj Patil Death News: कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का निधन हो गया। शिवराज पाटिल मुंबई अटैक के वक्त देश के होम मिनिस्टर थे। महाराष्ट्र के लातूर में उनका निधन हो गया।

शिवराज पाटिल चाकुरकर 91 साल के थे। उन्होंने आज यानी शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर ‘देवघर’ में आखिरी सांस ली। शिवराज पाटिल चाकुरकर की लंबी बीमारी के कारण घर पर ही इलाज चल रहा था।

शिवराज पाटिल चाकुरकर लोकसभा के स्पीकर रह चुके थे। उन्होंने कई केंद्रीय मंत्री पदों पर काम किया। मुंबई में जब 2008 में आतंकी हमला हुआ था, तब देश के गृह मंत्री शिवराज पाटिल ही थे। मुंबई अटैके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया और देश की संवैधानिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में, JMM कार्यकर्ता आज से ED के खिलाफ करेंगे राजभवन मार्च

बिहार की महिला जज समेत 4 महिलाओं से की करोड़ों की ठगी, रॉ अधिकारी बनकर प्रेम जाल में फंसाया

कौन थे शिवराज पाटिल?

लातूर के चाकुर के रहने वाले शिवराज पाटिल चाकुरकर मराठवाड़ा और महाराष्ट्र में कांग्रेस के एक असरदार और अहम व्यक्ति थे। शिवराज पाटिल लातूर के चाकुर से एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता थे। लातूर लोकसभा क्षेत्र से सात बार जीते थे। 2004 में लोकसभा में हारने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा से गृह मंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां स्वीकार की थीं। कांग्रेस और उसके सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

निधन से शोक की लहर

शिवराज पाटिल के निधन से देश में शोक की लहर है। शिवराज पाटिल चाकुरकर की मौत से कांग्रेस पार्टी और देश की राजनीति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी मौत की खबर मिलते ही कांग्रेस पार्टी समेत सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और उनके संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताना शुरू कर दिया है। उनके घर पर शोक व्यक करने आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है।

See also  नौकरी का झांसा दे नेता ने किया रेप, फिर धर्मांतरण कराया; छांगुर गिरोह से छूटी छात्रा ने किया खुलासा

नशे के अवैध कारोबार में युवक की निर्मम हत्या, शव को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह फेंका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now