- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित इंपोरियम सेंट्रल कॉटेज इंपोरियम में अब मिलेंगे झारक्राफ्ट के ऑर्गेनिक उत्पाद, उद्योेग मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया उद्घाटन

दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित इंपोरियम सेंट्रल कॉटेज इंपोरियम में अब मिलेंगे झारक्राफ्ट के ऑर्गेनिक उत्पाद, उद्योेग मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया उद्घाटन

रांची: देश में आर्गनिक हस्तकर्धा एवं वस्त्र उत्पादों का प्रमुख उत्पादक, झारखण्ड सरकार के उपक्रम के अंतर्गत आने वाले झारखण्ड सिल्क, टेक्सटाइल एंड हैंडलूम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( झारक्राफ्ट )अपने उत्पादों के लिए देश विदेश में चिर परिचित नाम है। जिनके सिल्क को काफी सराहा जाता है। अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आज झारक्राफ्ट ने दिल्ली के जनपथ पर स्थित कॉटेज इंडस्ट्री के परिसर में अपना एक्लूसिव शो रूम खोला है। जिसका उद्घाटन  मंत्री उद्योग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास झारखण्ड सरकार सत्यानंद भोक्ता ने किया।

इस अवसर पर श्री सत्यानंद भोक्ता जी ने कहा की झारक्राफ्ट उत्कृष्ट उत्पादों के उत्पादन, बिक्री के साथ साथ बहुत से कारीगरों को रोजगार भी मुहैया करता है। सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज का परिसर विख्यात परिसर है। यहाँ न सिर्फ देश से अपितु विदेश से भी ग्राहक आते हैं। हमें आशा है कि हमारे इस प्रयास से झारक्राफ्ट को नए आयाम मिलेंगे।

See also  Republic Day: दिल्ली में जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा, सीमाएं सील; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

दिल्ली में पहली बार है कि सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज के परिसर में किसी अन्य ब्रांड को स्थान मिला है, जो झारखण्ड के लिए उपलब्धि है।इस अवसर पर सचिव उद्योग विभाग झारखण्ड सरकार प्रवीण टोप्पो ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तकरघा एवं वस्त्र उद्योग की वृद्धि को सुनिश्चित करने के लक्ष्य से झारक्राफ्ट ने ये नया कदम उठाया है। झारक्राफ्ट ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा के साथ हस्तकरघा एवं वस्त्र उद्योग में गुणवत्त्ता और नवीनता की ओर अग्रसर है। झारखण्ड सरकार के उद्योग विभाग ने झारखण्ड के मिशन (Creating opportunity Changing Lives ) को सहयोग करने की प्रतिबद्धता को बढ़ा रहा है।

इस अवसर पर झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक  कीर्तिश्री ने बताया की झारक्राफ्ट शुद्ध ऑर्गेनिक, चमकदार तसर रेशम का उत्पादन करने वाला अग्रणी उत्पादक है। झारक्राफ्ट प्रदेश के रीलरों, सूतकातकों, बुनकरों, शिल्पियों अन्य को रोजगार मुहैया करा रहा है।
यहाँ हमारे उत्पादों में झारखण्ड की पारम्परिक कला सोहराई, जादूपटिया आदि के अलग कांथा, जयपुरी और अन्य का मिश्रण उपलब्ध है। हमारे उत्पादों में झारखण्ड की पारम्परिक शिल्प, साड़ियां, डिजाइनर कुर्ती, सलवार सूट, शाल, होम डेकोरेटिव प्रोडक्ट, चादर, बैग, और उत्पाद उपलब्ध हैं । झारक्राफ्ट इससे पहले झारखण्ड, मुंबई, दिल्ली, बंगलुरु, कलकत्ता में अपनी उपस्थिति के साथ था, इस नए शो रूम सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज के परिसर के शो रूम से हमें बहुत अपेक्षा और बिज़नेस आने की उम्मीद है।इस अवसर पर झारक्राफ्ट के महाप्रबंधक पंकज कुमार, सहायक महाप्रबंधक राहुल मिश्रा, कार्यप्रभारी हैंडलूम मनोज महतो और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

See also  दिल्ली के कनॉट प्लेस में विज्ञापन बोर्ड पर चलने लगी अश्लील फिल्म
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now