रांची में IND vs SA मैच का क्रेज: सभी बड़े होटल हाउसफुल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 29, 2025

Ind-vs-SA-Ranchi-

रांची में होने वाले इंडिया-साउथ अफ्रीका मुकाबले ने शहर की होटल इंडस्ट्री में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। 29 और 30 नवंबर को होने वाले मैच को देखते हुए शहर के लगभग सभी बड़े होटल जैसे रेडिसन ब्लू, बीएनआर चाणक्य, कैपिटल हिल, रामाडा और कोर्टयार्ड मैरियट पूरी तरह बुक हो चुके हैं।

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। शहर की होटल इंडस्ट्री पिछले कई महीनों में पहली बार इतनी बड़ी मांग का सामना कर रही है। मैच के साथ लगन सीजन ने मिलकर कमरों की मांग दोगुनी कर दी है।

स्थिति यह है कि शहर के छोटे होटल, लाज और मैरज हाल, रैन बसेरा तक फुल हो चुके हैं। कई स्थानों पर वेटिंग लिस्ट चल रही है और कुछ होटल कमरों के लिए एडवांस भुगतान ही ले रहे हैं। रांची आने वाले हजारों क्रिकेट प्रेमियों के लिए रेलवे स्टेशन रोड सबसे पसंदीदा इलाका बना हुआ है। होटल संचालकों के अनुसार, इस क्षेत्र में रहने से स्टेडियम तक पहुंचना आसान होता है।

See also  थार में छिपाकर हो रही थी ब्राउन शुगर की तस्करी, लोहरदगा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रात में अचानक गायब हो जाती है पत्नी, पूछने पर देती धमकी, युवक ने लगाई एसएसपी से गुहार

इसके अलावा बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, हवाई नगर और हरमू बायपास रोड स्थित होटलों में भी लगभग 100 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। कुछ होटल तो ऐसे हैं जहां वेटिंग लिस्ट बन गई है। कई दर्शक निराश होकर अन्य इलाकों या शहर के बाहर के विकल्प भी देख रहे हैं।

होटल व्यवसायियों ने बताया कि मैच वाले सप्ताह में मांग सामान्य दिनों की तुलना में करीब तीन गुना बढ़ जाती है। इस बार भी वही स्थिति है। बाहर से आने वाले दर्शकों के लिए 1,500–2,000 रुपये में मिलने वाले सस्ते कमरे अब बाजार से गायब हैं।

मजबूरी में उन्हें बिजनेस क्लास रूम या प्रीमियम कैटेगरी की ओर रुख करना पड़ रहा है। कुछ लोग साझा कमरों, होम-स्टे और गेस्ट हाउस की भी तलाश कर रहे हैं, लेकिन वहां भी सीमित विकल्प ही बच पाए हैं। होटल संचालकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक रांची में खाली कमरा मिलना लगभग असंभव है।

See also  Heat Wave का बिहार में कहर जारी, पटना में स्कूलों को बंद रखने का आदेश

कारोबार बनकर रह गईं शादियां, दहेज को लेकर भड़का सुप्रीम कोर्ट; रद्द की जमानत

मैच के साथ-साथ शहर में लगन का समय भी चरम पर है। मैरेज हाल, बैंक्वेट और बड़े आयोजन स्थलों तक फुल हैं। होटल संचालकों का कहना है कि दोनों इवेंट की वजह से अचानक बुकिंग बेहद बढ़ गई है और सुरक्षा व्यवस्था को भी अपग्रेड किया गया है। हमारी टीम होटल संचालकों से लगातार बातचीत कर रही है और आगे भी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

शहर में हो रहे भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच को लेकर सभी होटलों में सुरक्षा व्यवस्था काफी तेज है। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक होटल की सुरक्षा जांच की जा रही है। छोटे-बडे सभी होटलों, लाज आदि की भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांच जारी है।

नशीली कफ सिरप रैकेट में एबॉट कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत, धनबाद की देवकृपा मेडिकल एजेंसी भी जांच के घेरे में, अमित सिंह ‘टाटा’ के कबूलनामे से 100 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार का खुलासा

See also  हार्दिक पंड्या की रुमर्ड गर्लफ्रेंड मुंबई इंडियंस की टीम बस में आई नजर, यूजर्स बोले-ये प्यार मिलना चाहिए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now