धनबाद के चर्चित ठेकेदार एलबी सिंह के यहां ED की छापेमारी,अधिकारियों को रोकने के लिए छोड़े पालतू कुत्ते, भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी बरामद,

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 21, 2025

धनबाद के चर्चित ठेकेदार एलबी सिंह के यहां ED की छापेमारी,अधिकारियों को रोकने के लिए छोड़े पालतू कुत्ते, भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी बरामद,

धनबादः बीसीसीएल में टेंडर गड़बड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला कारोबारियों के यहां सुबह छह बजे से छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार ईडी अभी बीसीसीएल के चर्चित ठेकेदार एलबी सिंह ,कुम्भ नाथ सिंह सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी जारी है।इसके अलावा, ईडी कोलकाता, दुर्गापुर, पुरुलिया और हावड़ा जिलों में अवैध कोयला खनन, गैर-कानूनी ट्रांसपोर्टेशन और कोयले के स्टोरेज से संबंधित मामलों में 24 स्थानों पर तलाशी ले रहा है।

G6P3fTtacAgZ1 D

बीसीसीएल द्वारा विभिन्न प्रकार के टेंडर में हुई गड़बड़ी और अनियमितता के मामले में ईडी की छापेमारी हो रही है अभी ईडी कुल 42 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। इनमें धनबाद के दूसरे कोयला कारोबारी भी शामिल हैं। सभी ठिकानें धनबाद और आसपास के क्षेत्र में हैं। झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों में 40 से भी ज़्यादा ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन, चोरी और तस्करी के जरिए सरकारी राजस्व को पहुंचाए गए सैकड़ों करोड़ रुपये के भारी वित्तीय नुकसान से संबंधित है। इस छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल स्थित एक ठिकाने से ईडी ने भारी मात्रा में कैश और जेवरात बरामद किए गए हैं। ये ठिकाने अवैध कोयला माइनिंग, गैर-कानूनी ट्रांसपोर्टेशन और कोयले के अवैध स्टोरेज के मामलों से संबंधित हैं।

See also  बिहार में ADM ने खिलाड़ियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बैडमिंटन खेलने से इन्कार पर हुए आगबबूला

आज से मिलेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के ऑनलाइन टिकट, ऑफलाइन 25 नवंबर से, जानिये टिकट की कीमत

जिनके ठिकानों पर छापेमारी हो रही है, उनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह, अमर मंडल, नरेंद्र खरका,युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल समेत अन्य लोग शामिल हैं।छापेमारी के दौरान एक नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। ईडी के अधिकारियों को घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए, कोल कारोबारी एल.बी. सिंह ने अपने पालतू कुत्तों को छोड़ दिया। कुत्ते परिसर में घूम रहे हैं और ईडी अफसरों को घर में घुसने से रोके हुए हैं, जबकि एल.बी. सिंह घर के अंदर से बाहर नहीं निकल रहे है।

नीतीश कुमार ने छूए पीएम मोदी के पैर, पटना एयरपोर्ट का VIDEO हुआ वायरल

सूचना के अनुसार ईडी कोलकाता की टीम पश्चिम बंगाल में कोयला कारोबार से जुड़े ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों और ईसीएल के अफसरों के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। धनबाद चर्चित ठेकेदार एलबी सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी कर चुकी है। उस दौरान आयकर की छापेमारी में एलबी सिंह से संबंधित खातों की जांच के दौरान 100 करोड़ रुपये नकद जब्त किया गया था। ईडी ने एलबी सिंह को टेंडर देने में गड़बड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

See also  खुलने लगी महागठबंधन की गांठे, कांग्रेस की सीटों पर RJD उतार रही प्रत्याशी; तनातनी बढ़ी

पति को बिना चुनाव लड़ाए नीतीश सरकार में मंत्री बनवाया, सास बनीं विधायक, जानिये कौन है साक्षी मिश्रा कुशवाहा जिसकी राजनीति से सबको चौकाया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now