मुकेश सहनी की पार्टी के नेता की मोतिहारी में हत्या,अपराधियों ने घर के दरवाजे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

मुकेश सहनी की पार्टी के नेता की मोतिहारी में हत्या,अपराधियों ने घर के दरवाजे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

डेस्कः बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पहली बड़ी आपराधिक वारदात मोतिहारी जिले में हुई है। शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के नेता 50 वर्षीय कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी सुबह उठकर घर के दरवाजे के पास हाथ-पैर धो रहे थे तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में गोली कामेश्वर सहनी के सिर और सीने में जा लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया।

नीतीश कुमार ने छूए पीएम मोदी के पैर, पटना एयरपोर्ट का VIDEO हुआ वायरल
घटना छौरादानो प्रखंड के तीनकोनी गांव के रिहायशी क्षेत्र में हुई, जहाँ सुबह की सामान्य हलचल के बीच अचानक गोलियों की गूंज ने पूरे इलाके को दहला दिया। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल और गहरा गया।स्थानीय लोगों के अनुसार कामेश्वर सहनी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में बेहद सक्रिय थे। पंचायत समिति सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल विकास और जनसरोकारों के लिए जाना जाता था। मछुआरा समुदाय के संगठनात्मक चुनावों में भी वे लगातार अग्रणी भूमिका निभाते रहे। VIP पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद उनका कद और प्रभाव दोनों बढ़ा था, जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएँ पहले से चलती रही थीं।

See also  उपेंद्र कुशवाहा आज करेंगे पटना के मिलर स्कूल में शक्ति प्रदर्शन, वोटर अधिकार यात्रा पर कहा-'राहुल गांधी को फायदा हुआ'

नीतीश कैबिनेट में परिवारवाद का बोलबाला, जाने 10 मंत्रियों की राजनीतिक विरासत
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश तेज कर दी है, लेकिन अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इलाके के लोग कठोर कार्रवाई और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं VIP पार्टी ने भी इस हत्या को राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए राज्य सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। हत्या की इस वारदात ने स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now