- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

Bihar CM Sapath Grahan: आज नीतीश कुमार की शपथ, BJP के 14 और JDU के 8 मंत्री लेंगे शपथ

Bihar CM Oath Ceremony

Bihar Chief Minister Sapath Grahan LIVE 2025: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण की बारी आ गई है। जबरदस्त जनादेश के कुछ ही दिनों बाद एनडीए आज नई सरकार की ताजपोशी करने जा रही है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में 74 साल के नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Contents

बिहार की नई नीतीश सरकार में बीजेपी के कोटे से 14 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा मंगल पाण्डेय और नितिन नवीन ही ऐसे नाम हैं, जो पिछली सरकार में भी मंत्री रहे थे। इनके अलावा सभी नए चेहरे हैं। रामकृपाल यादव, संजय टाइगर भी बीजेपी कोटे से मंत्री बनेंगे। नई सरकार में बीजेपी की महिला मंत्री भी होंगी। श्रेयसी सिंह और रमा निषाद मंत्री पद की शपथ लेंगी। जेडीयू के कोटे से आठ, एलजेपीआर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री बनेंगे। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यलर) से केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के कोटे से पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा मंत्री पद की शपथ लेंगी।

Bihar CM Nitish Kumar Oath Ceremony 2025: मोदी की मौजूदगी में रिकॉर्ड 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार की कैबिनेट में चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी शामिल होगी। पार्टी के कोटे से प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी मंत्री पद की शपथ लेंगे।नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई सरकार में जेडीयू के कोटे से मंत्री बनने जा रहे नेताओं के नाम भी फाइनल हो गए हैं।जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह और जमा खान के नाम मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे मंत्रियों की लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं।नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई सरकार बीजेपी कोटे से दो डिप्टी सीएम होंगे। इस बार भी पार्टी ने डिप्टी सीएम के लिए पिछली सरकार में नीतीश के नायब रहे सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के ही नाम फाइनल किए हैं। बीजेपी से मंगल पांडे, नितिन नवीन, रेणु देवी, संजय सरावगी, रमा निषाद और कृष्ण कुमार ऋषि का मंत्री बनना भी तय बताया जा रहा है।

पटना में होगा डेढ़ दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का महाजुटान

गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और करीब डेढ़ दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री पटना पहुंचने वाले हैं, जिनकी मेजबानी के लिए होटल मौर्या ने खास इंतजाम किए हैं। होटल के जीएम बी.डी. सिंह के मुताबिक गांधी मैदान में चाय-नाश्ते की व्यवस्था और होटल के भीतर पूर्ण भोजन की तैयारी की गई है, जहां मेहमानों को लिट्टी-चोखा, मखाने की खीर समेत बिहार के कई लोकप्रिय व्यंजन परोसे जाएंगे।

इसके साथ ही जिस-जिस राज्य से अतिथि आ रहे हैं, वहां के खास पकवान भी मेन्यू में शामिल किए जा रहे हैं, ताकि यूपी, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर जैसे राज्यों के प्रतिनिधियों को अपने घरेलू स्वाद का अनुभव भी मिल सके।

पटना में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आज औपचारिक रूप से पूरी होने जा रही है, जहां एनडीए के सभी सहयोगी दलों से चुनकर आए मंत्री शपथ लेंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा कोटे से मंगल पांडेय, नितिन नवीन, रेनू देवी, संजय सरावगी, रमा निषाद और कृष्ण कुमार ऋषि शपथ लेने वाले हैं।

जेडीयू की तरफ से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह और जामा खान मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे। लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी, हम पार्टी के संतोष कुमार सुमन और आरएलएम की स्नेहलता कुशवाहा भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि, इन नामों की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है।

गांधी मैदान में आज नीतीश की शपथ, मोदी, शाह से लेकर कई मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के कुछ ही दिनों बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे रिकॉर्ड दसवीं बार शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शपथ लेंगे। यह हाई-प्रोफाइल समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य शीर्ष हस्तियों की मौजूदगी में होगा। जानकारी के अनुसार नई सरकार में भाजपा से लगभग 16 मंत्री और जेडीयू से 14 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें 5-6 नए चेहरे भी जोड़े जाने की संभावना है।

चुनाव न लड़ना गलती माना जा सकता है, 4% से कम वोट की उम्मीद नहीं थी; बोले प्रशांत किशोर

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने स्वीकार किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में खुद उम्मीदवार न बनने का फैसला “गलती” माना जा सकता है। हाल ही में हुए चुनावों में उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी और मत प्रतिशत भी 4% से नीचे रहा।

एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि जन सुराज को इतना कम समर्थन मिलेगा, लेकिन यह नतीजे बताते हैं कि अभी बहुत काम बाकी है। उन्होंने कहा कि चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने उनके प्रयास जारी रहेंगे और वे आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे।

प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा को मिला प्रमोशन, हेमंत सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

आम लोगों को किस गेट से मिलेगी एंट्री

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गांधी मैदान में पहुंचने वाले आम लोगों के लिए प्रशासन ने चार गेट निर्धारित किए हैं, जिनसे प्रवेश दिया जाएगा। शहर की भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आमजनों को गेट नंबर 7, 8, 9 और 10 से अंदर जाने की अनुमति होगी, जबकि इनके आसपास सुरक्षा बलों और मेडिकल टीमों की विशेष तैनाती भी की जाएगी।

वीआईपी और पासधारी मेहमानों के लिए अलग मार्ग तय होने के कारण आम लोगों को केवल इन चार गेटों से ही प्रवेश करना होगा। साथ ही, जेपी सेतु से आने वाली बसों की पार्किंग जेपी गंगा पथ पर किए जाने से आम लोगों के वाहनों को भीड़भाड़ से बचाने की कोशिश की गई है। ऐसे में जो लोग समारोह में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपनी सुविधा और सुरक्षा के लिए तय गेटों का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।

चिराग पासवान बोले- नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए बिहार विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य एक बार फिर विकास, स्थिरता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

चिराग ने कहा कि नई सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी और उनके संकल्प पत्र में किए गए वादों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। मंत्रिमंडल में लोजपा (रा) की हिस्सेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही औपचारिक जानकारी साझा की जाएगी, जिससे गठबंधन में स्पष्टता और तालमेल दोनों मजबूत होंगे।

सिल्ली विधायक अमित महतो की शिकायत लेकर विनोद पांडे के पास पहुंचे JMM कार्यकर्ता, केंद्रीय महासचिव से कहा-नहीं सुनते है बात

नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार को नई रफ्तार देगा बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व से बिहार को विकसित राज्य बनाने के प्रयासों को नई दिशा और गति मिलेगी। एनडीए विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुने जाने पर उन्होंने बधाई देते हुए इसे गठबंधन की एकजुटता, स्थिरता और सुशासन के प्रति समर्पण का मजबूत संकेत बताया।

अपने बयान में जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार का अनुभव और उनका प्रशासनिक पकड़ एनडीए की कार्ययोजना को और प्रभावी बनाएगा, जिससे विकास और जनकल्याण से जुड़े संकल्प और भी मजबूत होंगे। उन्होंने भाजपा विधायकों को नई जिम्मेदारियां मिलने पर भी शुभकामनाएं दीं, विशेष रूप से सम्राट चौधरी को भाजपा विधानमंडल दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि यह टीम बिहार के भविष्य को और मजबूती देगी।

पटना में सुरक्षा का अलर्ट मोड, गांधी मैदान बना वीवीआईपी जोन, हेलीपैड से लेकर सीसीटीवी तक टाइट निगरानी

पटना में गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले गांधी मैदान पूरी तरह वीवीआईपी ज़ोन में तब्दील हो चुका है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर से उतरने की तैयारियां उच्च स्तर पर की गई हैं। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग पर भारी भीड़ और वीवीआईपी मूवमेंट की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री सहित शीर्ष हस्तियों के लिए सीधे गांधी मैदान तक एरियल रूट तय किया गया है।

मैदान में बनाए गए तीन हेलीपैड अब सुरक्षा एजेंसियों के नियंत्रण में हैं, जबकि शहर के सबसे संवेदनशील हिस्सों में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वीवीआईपी काफिलों के सड़क मार्ग से आने की स्थिति में नेहरू पथ और अटल पथ को सुरक्षित कॉरिडोर के रूप में मार्क किया गया है। बुधवार को एसपीजी और बिहार पुलिस ने कई दौर की बैठकों और रिहर्सलों में हर पहलू की समीक्षा की।

नीतीश कुमार NDA विधायक दल के नेता चुने गए, पेश किया सरकार बनाने का दावा, 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

गांधी मैदान के कारगिल चौक साइड को एसपीजी ने पूरी तरह सील कर दिया है, जबकि कंट्रोल-कमांड सेंटर से सीसीटीवी नेटवर्क के जरिए भीड़ और गतिविधियों पर रीयल-टाइम निगरानी रखी जा रही है। इन तैयारियों के बीच पटना गुरुवार को देश की सबसे सुरक्षित राजनीतिक स्पॉट्स में से एक बनने जा रहा है।

गांधी मैदान में कड़ी सुरक्षा, PM मोदी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे शपथ समारोह

पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा इंतजाम चरम पर हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पटना एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर द्वारा गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां उनके लिए तीन अस्थायी हेलीपैड तैयार किए गए हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और अन्य वीवीआईपी के आने की संभावना को देखते हुए एयरपोर्ट से नेहरू पथ और अटल पथ होकर आने वाले कारकेड के लिए विशेष रूट प्लान बनाया गया है।

लगभग चार हजार पुलिसकर्मी समारोह स्थल और आसपास के इलाकों में तैनात किए गए हैं। बुधवार को पूरे दिन एसपीजी और बिहार पुलिस के अधिकारियों के बीच बैठकें और रिहर्सल चलते रहे, जिनमें वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों पर चर्चा हुई। सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री की एंट्री सड़क मार्ग से न कराकर हवाई मार्ग से तय की गई है। गांधी मैदान के कारगिल चौक साइड में बने हेलीपैड को पूरी तरह एसपीजी सुरक्षा घेरे में रखा गया है, जबकि कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से सीसीटीवी के जरिए भीड़ और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

लिट्टी चोखा से लेकर मखाने की खीर तक तैयारियां पूरी, शपथ ग्रहण में मेहमानों को मिलेगा बिहार का असली स्वाद

पटना में होने जा रहे एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले खास मेहमानों के लिए बिहारी पकवानों की गर्मजोशी भरी मेजबानी तैयार है। गांधी मैदान में बने हैंगरों के ग्रीन रूम में चाय–नाश्ते की पूरी व्यवस्था होटल मौर्या ने संभाल ली है, जहां मेहमानों के सामने कई तरह की स्पेशल चाय परोसी जाएगी। नाश्ते में निमकी, ढोकला, मठरी, बाढ़ की लाई और पिरूकिया जैसी चीजें मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार रखी गई हैं। होटल प्रबंधन का कहना है कि हाई प्रोफाइल हस्तियों की मौजूदगी को देखते हुए इस सर्विंग का पहले से पूर्वाभ्यास भी कर लिया गया है।

JAC द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षा में फीस वृद्धि को लेकर BJP ने जताया एतराज,आंदोलन की चेतावनी

फिलहाल छोटा रखेंगे, 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि फिलहाल मंत्रिमंडल का आकार छोटा रखा गया है, लेकिन किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और नये चेहरों को भी जिम्मेदारी मिलेगी। नीतीश ने विधायकों से अपने अपने क्षेत्रों में विकास योजनाओं की निगरानी पर जोर दिया और कहा कि जहां भी किसी काम की जरूरत हो, उसकी जानकारी तुरंत दी जाए, सरकार हर जरूरी कार्य को पूरा कराएगी।

बिहार की जनता ने बड़ी जिम्मेवारी दी है; ताजपोशी से पहले बोले नीतीश

पटना से मिली ताज़ा राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता ने इस बार उन्हें और उनकी सरकार को बड़ी जवाबदेही सौंप दी है, और एनडीए गठबंधन इस भरोसे पर खरा उतरेगा। एनडीए और जदयू विधायक दल की बैठकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने उम्मीद, विश्वास और मजबूत जनादेश के साथ सत्ता सौंपी है, इसलिए सरकार को भी उतनी ही गंभीरता के साथ काम करना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास की रफ्तार अब और तेज होगी और बिहार को अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा किया जाएगा।

भाजपा विधानमंडल दल में नई जिम्मेदारियां, सम्राट चौधरी नेता, विजय सिन्हा उपनेता घोषित

भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुन लिया गया, जिसकी घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की। नाम सामने आते ही पटना स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में जोरदार तालियों की गूंज सुनाई दी और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

बुधवार सुबह से ही नवनिर्वाचित 89 भाजपा विधायकों, विधान पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जबकि बैठक 11:30 बजे प्रारंभ हुई। इससे पहले केशव मौर्य सुबह ही कार्यालय पहुंचकर शीर्ष नेताओं से मंथन करते रहे। कार्यक्रम में आने वाले सभी विधायकों का चंदन का टीका और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। नेता चयन की प्रक्रिया के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड ने केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

बिहार में नई सरकार की दस्तक, नीतीश आज लेंगे CM पद की शपथ

2025 के विधानसभा चुनावों में मिली भारी जीत के बाद जेडीयू नेता नीतीश कुमार आज गुरुवार 20 नवंबर को गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री पद की दसवीं बार शपथ लेने जा रहे हैं, जहां राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

243 सदस्यीय विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इससे पहले नई 18वीं विधानसभा का गठन किया जाएगा। हाल ही में हुए चुनावों में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर विपक्षी महागठबंधन को जोरदार झटका दिया और एकतरफा जीत दर्ज की।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now