Bihar CM Nitish Kumar Oath Ceremony 2025: मोदी की मौजूदगी में रिकॉर्ड 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 20, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने लिया बड़ा एक्शन, 4 जिलाध्यक्षों को पद से हटाया

Bihar CM Nitish Kumar Ceremony: जनता दल (यूनाइटेड)के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज यानी 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। पिछले दो दशकों में अधिकांश समय बिहार के मुख्यमंत्री रहे 74 वर्षीय नेता को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शपथ दिलाएंगे।

नए मंत्रिमंडल में पदों को लेकर राजग सहयोगियों के बीच जोर-आजमाइश जारी

बिहार में नई सरकार के गठन से एक दिन पहले भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों के बीच मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी को लेकर जोर-आजमाइश जारी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर राजग सहयोगियों में सहमति बन गई है। भाजपा के प्रेम कुमार को अध्यक्ष बनाया जा सकता है, जबकि उपाध्यक्ष पद जदयू को मिलेगा।

See also  अमित शाह आज शुरू करेंगे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ, BJP के विज्ञापन में मिली चंपाई सोरेन को जगह

प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा को मिला प्रमोशन, हेमंत सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नायडू, नारा लोकेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और आईटी मंत्री नारा लोकेश 20 नवंबर को पटना में बिहार की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दोनों सुबह आठ बजे विजयवाड़ा से पटना के लिए रवाना होंगे। शपथ ग्रहण समारोह पूर्वाह्न 10 बजकर 20 मिनट पर गांधी मैदान में होगा। कार्यक्रम के बाद पिता-पुत्र अपराह्व एक बजे पटना से रवाना होंगे और उनके तीन बजे तक आंध्र प्रदेश लौटने की उम्मीद है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि वह पटना में नीतीश कुमार के बृहस्पतिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे प्रधानमंत्री

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर जैसे ही शपथ ग्रहण स्थल पर बने हेलीपैड पर सीधे उतरेगा, वैसे ही पूरा गांधी मैदान रोमांच और उत्साह से भर उठेगा। इसी विशेष उपस्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कार्यकाल की 10वीं शपथ लेने जा रहे हैं, जिसको लेकर पूरे राज्य और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।

See also  गैंगस्टर मनीष सिंह ने किया सरेंडर, कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने का था आरोप

सिल्ली विधायक अमित महतो की शिकायत लेकर विनोद पांडे के पास पहुंचे JMM कार्यकर्ता, केंद्रीय महासचिव से कहा-नहीं सुनते है बात

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले शाह, नड्डा पटना पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले बुधवार रात पटना पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शहर के हवाई अड्डे पर शाह और नड्डा का स्वागत किया।

NDA शासित राज्यों के सीएम भी आएंगे

सूत्रों के अनुसार, कई केंद्रीय मंत्री और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आम जनता का प्रवेश 20 नवंबर तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

See also  Shilpa Shetty से 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पूछताछ, पति राजकुंद्रा से भी पुलिस ने ली जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी, शाह करेंगे नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई शीर्ष नेता बृहस्पतिवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

नीतीश कुमार NDA विधायक दल के नेता चुने गए, पेश किया सरकार बनाने का दावा, 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now