धनबाद में बवाल, कोयला तस्करी में लगी दो बोलेरो में ग्रामीणों ने लगाई आग, दमकल को वापस लौटाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2025

16_04_2025-dhanbad_accident

धनबादः धनबाद में हादसे के बाद बवाल बढ़ गया और लोगों ने कोयला तस्करी में लगी दो बोलेरो को आग लगा दिया है। दरअसल मंगलवार की रात राजगंज सिजुआ मार्ग पर तेतुलियाटांड कुष्ठ जेनरल अस्पताल के पास अवैध कोयला से लदे दो बोलेरो की टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और दोनों घायलों को वाहनों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद, ग्रामीणों ने कोयला लदे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और वाहनों की गति को कम करने की मांग करते हुए राजगंज-तेतुलमारी मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

SBI का मैनेजर और कर्मचारी हुआ गिरफ्तार, पाकुड़ के डुमरिया ब्रांच में डेढ़ करोड़ गबन का मामला

गुस्साए ग्रामीणों ने कोयला ढोने वाले दोनों बोलेरो वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही तेतुलमारी, राजगंज, कतरास, रामकनाली, और ईस्ट बसुरिया थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह से जल चुके थे।

See also  IPL 2026 Auction की फाइनल लिस्ट हुई अपडेट, इन नए 19 खिलाड़ियों को किया गया शामिल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र में कई अवैध कोयला डिपो संचालित हैं, जहां से अवैध कोयले की ढुलाई होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अवैध कोयला चोरी पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

मेदांता अस्पताल के वेंटिलेटर पर पड़ी एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के डेढ़ घंटे बाद दमकल वाहन पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने उसे वापस भेज दिया। बाद में, मामला शांत होने पर दमकल को बुलाया गया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में छोटे वाहनों से कोयला तस्करी का भी आरोप लगाया, जिसमें ओमनी कार, टोटो, ऑटो, और बोलेरो शामिल हैं।

कतरास के अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

See also  अरब सागर में बन रहा 'असना' चक्रवात, दशकों बाद हुई ऐसी घटना; अलर्ट जारी

अमन साहू गैंग का गुर्गा आशीष साहू हुआ गिरफ्तार, भारतमाला परियोजना स्थल पर हुई गोलीबारी का है मुख्य आरोपी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now