मेरे लिए सेक्स सबसे जरूरी, वरना बाहर जाकर… Rippling फाउंडर पर अब पत्नी ने खोले राज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2025

prasanna_Shankar

ग्लोबल टेक इंडस्ट्री के दिग्गज Rippling के को-फाउंडर प्रसन्ना शंकर अब एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी दिव्या शशिधर ने तलाक की अर्जी में उन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जिसमें शादी के बाहर शारीरिक संबंध, वेश्यावृत्ति और ‘ओपन मैरिज’ का दबाव जैसे गंभीर मसले शामिल हैं। दिव्या का दावा है कि शादी के कुछ समय बाद ही प्रसन्ना उन पर गर्भवती के दौरान भी शारिरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते थे।

बकौल दिव्या, ” प्रसन्ना कहते थे कि मेरे लिए सेक्स सबसे जरूरी है। चाहे तुम्हें कितना भी दर्द हो, मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता। अगर नहीं मानी तो मैं बाहर जाकर अपनी जरूरत पूरी करूंगा।” वो अपने फोन पर गंदी तस्वीरें दिखाकर ये धमकी देते थे।

Weather: झारखंड में पड़ सकते हैं ओले, आंधी- बारिश का अलर्ट; 11 अप्रैल तक का मौसम का हाल

See also  Video: मेट्रो में युवक को आई झपकी, यंग लड़की ने किया कुछ ऐसा, पलभर में टूट गई नींद

दिव्या के नए आरोप?

San Francisco Standard को दिए गए इंटरव्यू में दिव्या ने दावा किया कि प्रसन्ना ने कई बार दूसरे महिलाओं के साथ संबंध बनाए। उन्होंने ‘ओपन मैरिज’ की पेशकश की और जब दिव्या ने मना किया तो रिश्ते में दूरी बढ़ती गई। आरोप है कि प्रसन्ना ने वेश्याओं के साथ भी संबंध रखे। प्रसन्ना ने फिलहाल इन आरोपों से इनकार किया है। उनका दावा है कि पत्नी इन रिश्तों के बारे में जानती थीं और दोनों के बीच इस पर सहमति थी।

स्पाई कैमरों से निगरानी, बाथरूम तक में रिकॉर्डिंग

दिव्या ने यह भी आरोप लगाया कि प्रसन्ना ने उनकी जासूसी की, उन्हें बिना इजाज़त रिकॉर्ड किया, यहां तक कि बाथरूम में भी कैमरे लगाए। साथ ही दावा किया कि वे अपने बेटे और पत्नी को अलग-अलग देशों में इसलिए ले जाते रहे ताकि टैक्स से अपनी संपत्ति को बचा सकें। कोर्ट में दिए एक बयान में उन्होंने बताया कि प्रसन्ना उन्हें ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए मजबूर करते थे ताकि वह शारीरिक संबंध बना सकें और मना करने पर धमकी देते थे कि बाहर किसी और से संबंध बना लेंगे।

See also  अखबारों पर क्यों फूटा बांग्लादेशी भीड़ का गुस्सा? मरते-मरते बचे 25 पत्रकार, 4 घंटे बाद रेस्क्यू

वाराणसी में 6 दिन तक 23 लोगों ने छात्रा से किया गैंगरेप, दिल दहला देने वाली वारदात में 10 गिरफ्तार

प्रसन्ना के आरोप

इस विवाद में प्रसन्ना ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तरफ से सफाई दी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी शादी सेक्सलेस हो चुकी थी और इसी को लेकर उन्होंने ‘ओपन मैरिज’ की बात की थी। उन्होंने दिव्या पर एक अन्य पुरुष, अनूप, से अफेयर का आरोप लगाया और उसकी चैट और होटल बुकिंग्स के स्क्रीनशॉट भी साझा किए। वहीं दिव्या ने आरोप लगाया कि प्रसन्ना ने कई बार सेक्स वर्कर्स से संपर्क किया था और 2019 में ईमेल के जरिए इसका जिक्र भी किया था।

इस समय यह जोड़ा अपने 9 साल के बेटे की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। मामला गंभीर होता जा रहा है और दोनों पक्षों की ओर से कोर्ट में कई दस्तावेज और आरोप पेश किए जा चुके हैं। बता दें कि Rippling अमेरिका की टॉप सॉफ्टवेयर कंपनियों में गिनी जाती है और इसके को-फाउंडर का इस तरह विवादों में आना सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है। दिव्या ने तलाक के साथ-साथ कोर्ट में विस्तृत दस्तावेज भी पेश किए हैं, जिससे मामला और गरमा गया है।

See also  दिव्यांग मतदातओं के लिए इस बार चुनाव आयोग कर रहा है खास तैयारियां, के रविकुमार ने दिया अधिकारियों को निर्देश

शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये तो मां को मार डाला, रांची के चान्हो में कलयुगी बेटे की करतूत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now