सिल्ली विधायक अमित महतो की शिकायत लेकर विनोद पांडे के पास पहुंचे JMM कार्यकर्ता, केंद्रीय महासचिव से कहा-नहीं सुनते है बात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2025

सिल्ली विधायक अमित महतो की शिकायत लेकर विनोद पांडे के पास पहुंचे JMM कार्यकर्ता, केंद्रीय महासचिव से कहा-नहीं सुनते है बात

रांचीः सिल्ली विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक अमित महतो की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे के पास पहुंचे। सिल्ली प्रखंड झामुमो कमेटी के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रांची स्थित जेएमएम के कार्यालय पहुंचे।उन्होंने झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। सिल्ली से आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वहां के विधायक अमित महतो द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं की ही उपेक्षा की जाती है।

JAC द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षा में फीस वृद्धि को लेकर BJP ने जताया एतराज,आंदोलन की चेतावनी
पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पार्टी कार्यालय के बंद हॉल में विनोद पांडेय ने सभी से उनकी समस्या सुनी। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के सिल्ली से जुड़े नेताओं ने कहा कि पार्टी के विधायक और प्रशासन से जुड़े लोग हमारी नहीं सुनते हैं। सिल्ली से आये झामुमो के कई पंचायत से लेकर प्रखंड तक के नेताओं ने विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ने और अधिकारियों की मनमानी की भी शिकायत झामुमो महासचिव से की।

See also  Jharkhand IPS Posting: ऐहतेशाम वकारिब जमशेदपुर SSP और मनोज स्वर्गियारी सरायकेला SP बने

21 नवंबर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निकलेंगे जिलों के दौरे पर, पलामू के लेस्लीगंज में आपकी योजना आपकी सरकार का होगा कार्यक्रम
सिल्ली के झामुमो पदाधिकारियों की बात सुनी, जल्द उनकी समस्या होगी दूर: विनोद पांडेय
सिल्ली से आये झामुमो नेताओं कार्यकर्ताओं से उनकी शिकायत सुनने के बाद विनोद पांडेय ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सिल्ली के पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के पार्टी से जुड़े लोग आए थे। उनके संगठन और अन्य शिकायत थी। जिसे उन्होंने सुना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही दूर किया जाएगा।
सिल्ली से झामुमो के विधायक हैं अमित महतो
सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के मौजूदा विधायक अमित महतो हैं। वह पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू प्रमुख सुदेश महतो को हराकर जीता था। अमित महतो को लेकर पार्टी के सिल्ली प्रखंड के नेताओं में नाराजगी को पार्टी ने गंभीरता से लिया। इसके साथ ही विवाद को समाप्त करने के लिए खुद केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय लगे हुए हैं।

See also  कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी पहली बार पहुंचे धनबाद, अग्नि प्रभावित और भू-धसान वाले इलाकों का दौरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now