पटनाः बुधवार को नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे पटना के गांधी मैदान में शपथग्रहण समारोह होगा जिसमें नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
नीतीश के कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री, BJP-JDU के इन नेताओं की चर्चा; LJP- HAM को भी जगह
एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार सबसे पहले राजभवन पहुंचे और वहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और चिराग पासवान के साथ एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे। बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जासवाल ने कहा कि कैबिनेट गठन पर फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे।





