- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के खिलाफ थाने में शिकायत, आपराधिक गिरोहों से सांठगांठ और करोड़ों की उगाही का आरोप

पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के खिलाफ थाने में शिकायत, आपराधिक गिरोहों से सांठगांठ और करोड़ों की उगाही का आरोप

रांचीः झारखंड के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की मुश्कलें बढ़ती नजर आ रही है। डीजीपी पत्र से इस्तीफा देने के दो सप्ताह बाद अनुराग गुप्ता के खिलाफ रांची के डोरंडा थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता राजीव कुमार ने अनुराग गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अनुराग गुप्ता पर आपराधिक गिरोह से सांठगांठ करने और करोड़ो रुपये के उगाही का आरोप लगाया गया है। उन पर कोयला कारोबारियों से करोड़ों रुपये की वसूली और आपराधिक संगठन चलाने का आरोप है।

झारखंड में 9 DSP की IPS रैंक में प्रोन्नति पर सहमति,विवादित नामों पर संशय

कोयला कारोबारियों से करोड़ों रुपये की वसूली

अधिवक्ता राजीव कुमार ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में लिखा है कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स तथा उपलब्ध जानकारी से पता चला है कि पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने कार्यकाल में झारखंड के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा आदि से मिलकर कोयलांचल शांति समिति (केएसएस) नामक संगठन का गठन कर पूरे राज्य में कोयला कारोबारियों, ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों, डॉक्टरों, व्यवसायियों आदि से करोड़ों रुपये की वसूली की है।

See also  नाबालिग बेटियों का रेप करता था सौतेला पिता शराफत, मां ने पकड़ा रंगे हाथ; दरिंदा गिरफ्तार

बाबूलाल मरांडी ने पूर्व DGP अनुराग गुप्ता और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के कथित सांठगांठ को लेकर NIA को लिखी चिट्ठी, निष्पक्ष जांच की मांग
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेश को पत्र लिखकर अनुराग गुप्ता के खिलाफ जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के बीच कथित सांठगांठ का आरोप लगाया था और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now