सर्दी में बेघर को आवास एवं अन्य सुविधा मिले, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा की बैठक में दिया निर्देश

सर्दी में बेघर को आवास एवं अन्य सुविधा मिले, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा की बैठक में दिया निर्देश

रांचीः झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) की अध्यक्षता में बेघर लोगों के लिए सर्दियों में राहत पहुंचाने को लेकर सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं।खबर का मुख्य अंश माननीय न्यायमूर्ति  सुजीत नारायण प्रसाद, कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा ने सभी जिलों के विधिक सेवा प्राधिकरण को सर्दियों में बेघर व्यक्तियों को आश्रय और अन्य सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।खासतौर पर महिलाओं, बच्चों और फुटपाथ पर रहने वालों के लिए रात में विशेष टीमों का गठन कर पैनल वकीलों, रिटेनर वकीलों और पैरा लीगल स्वयंसेवकों से दौरा कराने को कहा गया है ताकि बेघर लोगों की पहचान हो सके।निर्देश दिया गया है कि ऐसे व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जरूरी कदम उठाए जाएं।जिलों के डीएलएसए सचिव को नगर निगम या नगर पालिका के साथ समन्वय कर रैन बसेरों की समीक्षा करने और बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रांची के कांके में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

See also  सर्दी में बढ़ेगी सियासी तपिशः क्या महागठबंधन से अलग होगा राजद? बिहार चुनाव के बाद झारखंड में सियासी भूचाल

जिला प्रशासन के साथ मिलकर रात के समय अलाव, कंबल, ऊनी कपड़े, भोजन व अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था प्राथमिकता से करने को कहा गया है।सर्दियों में फुटपाथ व अन्य स्थानों पर रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। हर वर्ष इस मौसम में कई अप्रिय घटनाएं घटती हैं। झालसा का प्रयास है कि सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं के सहयोग से ऐसे लोगों को चिन्हित कर समय पर मदद पहुंचाई जाए।यह पहल सर्दियों में बेघरों को राहत देने के साथ उनके अधिकारों की रक्षा करने की दिशा में उल्लेखनीय है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now