सेल चेयरमैन और BSL फैक्ट्री मैनेजर पर केस दर्ज, बोकारो स्टील प्लांट में हुए हादसे का मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2025

सेल चेयरमैन और BLS फैक्ट्री मैनेजर पर केस दर्ज, बोकारो स्टील प्लांट में हुए हादसे का मामला

डेस्कः बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में हुई दुर्घटना के मामले को लेकर स्टील अर्थारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश और फैक्ट्री मैनेजर प्रदीप कुमार वैशाखिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फैक्ट्री इंस्पेक्टर शिवानंद लागुरी ने इस संबंध में सीजीएम कोर्ट में सीपी केस नंबर 1581/25 दर्ज कराया है।

रांची में चेकिंग अभियान के दौरान कार से मिले 15 लाख कैश, दिल्ली ब्लास्ट के SSP के निर्देश पर चला checking campaign
दुर्घटना में ठेका कर्मी की मौत:
14 अगस्त को बीएसएल (BSL) के टॉरपीडो लैडल रिपेयर शॉप में हुए हादसे में ठेका कर्मी शिव जोगी शर्मा (52) की मौत हो गई थी। मृतक ब्रजमोहन कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत नॉन-डिप्लोमा कर्मी थे। घटना के दिन वे लैडल कार के प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर क्रेन ऑपरेटर को दिशा-निर्देश दे रहे थे ताकि सी-टेकल को सुरक्षित निकाला जा सके, लेकिन सी-टेकल अनियंत्रित होकर उन पर गिर गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  गयाजी से लापता चार छात्राएं बरामद, SIT को तीन दिन बाद दिल्ली में मिली कामयाबी

रांची के संत जॉन्स स्कूल में शिक्षकों पर पिटाई का आरोप, छात्रों ने थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत
बोकारो स्टील प्लांट हादसा -mसुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप:
फैक्ट्री इंस्पेक्टर शिवानंद लागुरी ने बताया कि जांच के दौरान कई औद्योगिक सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया।
अगर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी। जांच रिपोर्ट को मुख्य कारखाना निरीक्षक को सौंपा गया, जिनके निर्देश पर यह मामला दर्ज हुआ।

सासाराम में मतगणना केंद्र पर देर रात ट्रक घुसने पर बवाल, RJD प्रत्याशी ने वोट चोरी का आरोप लगाकर धरने पर बैठे
बोकारो स्टील प्लांट हादसा – सीजीएम कोर्ट में होगी सुनवाई:
मामले की सुनवाई सीजीएम कोर्ट में की जाएगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीएसएल (BSL) प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए श्रम संगठनों ने भी घटना की निष्पक्ष जांच और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग की है।

See also  रांची के बेड़ो में अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now