झारखंड में उद्घाटन से पहले ढह गया पुल, पहली बारिश में खुल गई भ्रष्टाचार पोल

झारखंड में उद्घाटन से पहले ढह गया पुल, पहली बारिश में खुल गई भ्रष्टाचार पोल

धनबादः झारखंड में मानसून का असर दिख रहा है, एक तरफ बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है दूसरी ओर इस बारिश ने भ्रष्टाचार के कई पोल भी खोले है। इसका जीता जागता उदाहरण धनबाद में देखने को मिला जहां पहली बारिश में नवनिर्मित पुल उद्घाटन से पहले ही ढह गया। बाघमारा के जमुनिया नदी पर 6 करोड़ की लागत से बना पुल पहली बारिश भी झेल नहीं पाया और गिर गया।

रांची समेत पांच जिलों में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
यह पुल धनबाद और बोकारो जिलों को जोड़ने के उद्देश्य से बाघमारा के माटीगढ़ डेम कॉलोनी के पास बनाया गया था, लेकिन हालिया बारिश के बाद इसका एक हिस्सा और एप्रोच रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

नालंदा और जहानाबाद में बाढ़ जैसे हालात, 6 जगहों पर टूटा बांध, 7 इंजीनियरों पर गिरी गाज
स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पुल का एक हिस्सा टूट गया। इसके साथ ही अप्रोच सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें भी आ गई हैं। यह परियोजना मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल धनबाद द्वारा संचालित की जा रही थी। 10 अगस्त 2022 को तत्कालीन विधायक और वर्तमान सांसद ढुलू महतो ने इस पुल का शिलान्यास किया था।

See also  झारखंड के गिरिडीह में चार बाघ देखे जाने की सूचना, दहशत में ग्रामीण

जमशेदपुर पहुंची CBI की टीम, CGST के अपर आयुक्त के सरकारी आवास से मिली सोने की छड़ें
पुल निर्माण का कार्य प्रीति इंटरप्राइजेज नामक कंपनी को सौंपा गया था। ग्रामीण विकास प्रमंडल धनबाद के एग्जक्यूटिव इंजीनियर नरेंद्र कुमार ने मौके का मुआयना किया और बताया कि कुल छह करोड़ की इस परियोजना में अभी डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कार्य शेष थे और संवेदक को निर्देश दिया गया है कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत तुरंत की जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now